लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर मांगी 40 लाख की फिरौती, कार का शीशा तोड़ चिट्ठी छोड़ी

By सैयद मोबीन | Updated: July 9, 2023 19:23 IST

कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर धमकाते हुए बुलढाणा के एक 42 वर्षीय व्यक्ति की उसके घर के सामने खडी कार का शीशा तोड़ दिया गया। अज्ञात अपराधी द्वारा डराते हुए 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने है सनसनीखैज घटना सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर मांगी 40 लाख की फिरौतीपीड़ित ने बुलढाणा शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज काराई शिकायत अज्ञात आरोपी ने 8 जुलाई की शाम में फोन किया था

नई दिल्ली: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के अपराध जगत में आतंक मचानेवाले कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर धमकाते हुए बुलढाणा के एक 42 वर्षीय व्यक्ति की उसके घर के सामने खडी कार का शीशा तोड़ दिया गया। अज्ञात अपराधी द्वारा डराते हुए 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने है सनसनीखैज घटना सामने आई है।        इस मामले में, बुलढाणा के केशव नगर इलाके में रहने वाले मॅच्युल फंड डिस्ट्रिब्युटर पंकज अरुण खर्चे, उम्र 42 वर्ष, ने आज रविवार को सुबह बुलढाणा शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज काराई शिकायत में कहा है कि, अज्ञात आरोपी ने उन्हें कल 8 जुलाई की शाम में फोन किया और कहा कि,मुझे 40 लाख रुपये दो, मैं तुम्हारी पुरी जन्म कुंडली जानता हूं, अगर तुम पैसे नहीं दोगे तो मैं तुम्हारा गेम कर दूंगा,इस प्रकार की फोन पर धमकी दी।

बाद में शिकायतकर्ता पंकज खर्चे रात करीब 8 बजे अपने घर आए और खाना खाकर सो गए।  9 जुलाई को सुबह 06.15 बजे जब वह उठे और आंगन में गए तो उन्होंने देखा कि उनकी कार का पिछला शीशा टूटा हुआ है और कार के पास 2 पत्थर के नीचे एक चमकीले कागज के साथ एक चिठ्ठी रखी हुई है। उन्होंने पत्र पढ़ा तो उस में हिंदी भाषा में कई बातें लिखी हुई थीं। पत्र में दर्ज था कि, मैंने तुम्हें फोन किया, मैं नीरज बवाना का दाहिना हाथ हूं, मैं तुम्हें 3 दिन का समय देता हूं, मुझे 40 लाख रुपये दे और छूट जा,पैसे नही दिया तो तेरे घर में बीवी और 2 बेटी रहती है। 

इस तरह की धमकी चिठ्ठी में दिये जाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 384, 506, 507 के तहत मामला दर्ज किया गया है.मामले की अधिक जांच थानेदार प्रल्हाद काटकर के मार्गदर्शन पीएसआय दिलीप पवार कर रहे हैं।

पुलिस ने किया मुआयना

कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर बुलढाणा जैसे छोटे शहर में और एक मध्यमवर्गीय व्यक्ती को धमकाते हुए 40 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।  इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बुलढाणा पुलिस की एक टीम सुबह शिकायतकर्ता पंकज खर्चे के केशव नगर स्थित मकान पर पहोंची और कार के पास रखी चिठ्ठी को जब्त किया।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये