लाइव न्यूज़ :

उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत से जुड़े मामले में नोएडा की दवा कंपनी मैरियन बायोटेक के 3 अधिकारी गिरफ्तार

By शिवेंद्र राय | Updated: March 3, 2023 18:03 IST

उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से लगाए गए आरोपों के अनुसार 18 बच्चों की मौत के लिए नोएडा की दवा कंपनी मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड में बनी ‘डॉक-1 मैक्स’ दवा जिम्मेदार थी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने इस मामले में जांच शुरू की थी और रिपोर्ट आने तक मैरियन बायोटेक में किसी भी तरह के दवा उत्पादन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा पुलिस ने नकली दवा बनाने और बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कियानोएडा की दवा कंपनी मैरियन बायोटेक से जुड़े हैं तीनों उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत से जुड़ा है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने नकली दवा बनाने और बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके तार उसी कंपनी से जुड़े हैं जिसका कफ सिरप पीने के बाद उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की कथित तौर पर मौत हो गई थी। नोएडा में बने कफ सिरप को पीने के बीद 18 बच्चों की मौत का दावा उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से किया गया था। 

जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान अतुल रावत, तुहिन भट्टाचार्या और मूल सिंह के रूप में की गई है जो दवा कंपनी मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हुए हैं। 

बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद साल 2022 में गौतम बुद्ध नगर के फेस - 2 पुलिस स्टेशन में ड्रग और कॉस्मेटिक एक्ट- 1940 के तहत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से किए गए दावे के बाद भारत सरकार और यूपी सरकार भी हरकत में आई थी और मामले की जांच शुरू की गई थी। 

उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से लगाए गए आरोपों के अनुसार 18 बच्चों की मौत के लिए नोएडा की  दवा कंपनी मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड में बनी  ‘डॉक-1 मैक्स’ दवा जिम्मेदार थी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने इस मामले में जांच शुरू की थी और रिपोर्ट आने तक मैरियन बायोटेक में किसी भी तरह के दवा उत्पादन पर प्रतिबंध लगा दिया था। उत्तर प्रदेश के भी दवा नियंत्रण विभाग ने मैरियन बायोटेक के उत्पादन लाइसेंस को निलंबित कर दिया था।

तीन लोगों की गिरफ्तारी से संबंधित पूरे मामले की जानकारी देते हुए नोएडा पुलिस आयुक्त कार्यालय ने बताया है कि गाजियाबाद के ड्रग इंस्पेक्टर आशीष ने थाना फेस -3 में बीती रात, 2 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में कंपनी की डायरेक्टर जया जैन, सचिन जैन, ऑपरेशन हेड तुहीन भट्टाचार्य, मैन्युफैक्चरिंग केमिस्ट अतुल रावल और मूल सिंह आदि के खिलाफ धारा 274, 275, 276 ,औषधि प्रसाधन सामग्री अधिनियम 17,17ए,17 -बी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।  

ऑपरेशन हेड तुहीन भट्टाचार्य, मैन्युफैक्चरिंग केमिस्ट अतुल रावल और मूल सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि कंपनी के मालिक मालकिन फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :Noida Policeuttar pradeshDrugs and Health Products Regulatory AgencyUzbekistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी