लाइव न्यूज़ :

भिवानी हत्याकांड: हरियाणा पुलिस के मुखबिर निकले 3 आरोपी, रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By शिवेंद्र राय | Updated: February 21, 2023 11:08 IST

हरियाणा का फिरोजपुर झिरका थाना अब जुनैद और नासिर की मौत को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। राजस्थान पुलिस की पूछताछ में रिंकू सैनी ने बताया है कि गौ रक्षक दो लोगों को मवेशी तस्करी के संदेह में पहले फिरोजपुर झिरका थाना ले गए थे। हरियाणा पुलिस ने कहा है कि वह आरोपों की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभिवानी हत्याकांड में हुआ चौंकाने वाला खुलासाराजस्थान में दर्ज FIR में 3 आरोपी हरियाणा पुलिस के मुखबिर रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला और श्रीकांत के नूंह जिले की पुलिस के साथ संबंध होने की बात सामने आई

नई दिल्ली: हरियाणा के भिवानी जिले में राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव निवासी जुनैद और नासिर को बोलेरो गाड़ी सहित जलाकर मार डाला गया था। दोनों  पर पशु तस्कर होने का आरोप है और अब तक मिली जानकारी के अनुसार इनका पहले राजस्थान से गाड़ी सहित अपहरण किया गया और बाद में हरियाणा में लाकर जलाकर मार डाला गया।

जुनैद और नासिर की कथित हत्या के लिए जिम्मेदार माने जा रहे कुछ आरोपियों के बारे में अब चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। राजस्थान पुलिस द्वारा हत्या की प्राथमिकी में नामजद आरोपियों में से तीन आरोपी रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला और श्रीकांत के हरियाणा के नूंह जिले की पुलिस के साथ घनिष्ठ संबंध होने की बात सामने आई है। 

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार नूंह के फिरोजपुर झिरका और नगीना पुलिस स्टेशनों में पिछले दो महीनों में दर्ज की गई कम से कम चार एफआईआर में रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला और श्रीकांत को मुखबिर के रूप में वर्णित किया गया है।

जिन तीन आरोपियों के पुलिस के मुखबिर होने की बात सामने आई है वे जुनैद और नासिर की कथित हत्या के सिलसिले में शुरू में नामजद किए गए पांच अभियुक्तों में शामिल हैं। रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला और श्रीकांत गौरक्षक समूहों का हिस्सा हैं। आरोपियों में मोनू मानेसर का भी नाम है जो बजरंग जल का कार्यकर्ता है और गुड़गांव में हरियाणा सरकार के गाय संरक्षण कार्य दल के चेहरे के रूप में काम करता है। बता दें कि  राजस्थान पुलिस ने इस मामले में सोमवार, 20 फरवरी को आठ और लोगों के नाम जोड़े।

14 फरवरी को हरियाणा के फिरोजपुर झिरका स्टेशन पर रात 10.30 बजे हरियाणा के मवेशी वध कानून के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह जुनैद और नासिर के अपहरण की आशंका से कुछ घंटे पहले की बात है। इसी प्राथमिकी से तीनों आरोपियों के हरियाणा पुलिस के साथ संबंध रेखांकित होते हैं। 

प्राथमिकी में कहा गया है कि नूंह के एगॉन गांव के पास एक पुलिस टीम तैनात थी। इस टीम को गुप्त मुखबिर और गौ रक्षक रिंकू ने सूचना दी कि मवेशी तस्करी में शामिल पांच लोग वध करने के लिए एक पिक-अप ट्रक में पशुओं को  राजस्थान की ओर जा रहे हैं।

बता दें कि हरियाणा का फिरोजपुर झिरका थाना अब जुनैद और नासिर की मौत को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। राजस्थान पुलिस की पूछताछ में रिंकू सैनी ने बताया है कि गौ रक्षक दो लोगों को मवेशी तस्करी के संदेह में पहले फिरोजपुर झिरका थाना ले गए थे। हरियाणा पुलिस ने कहा है कि वह आरोपों की जांच कर रही है।

टॅग्स :राजस्थान पुलिसHaryana Policeक्राइमहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...