लाइव न्यूज़ :

JNU से लापता हुए पीएचडी की छात्रा पांचवें दिन मिली, पुलिस को बताई ये हकीकत

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 15, 2018 12:22 IST

जेएनयू की छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसने फोन पर बातचीत में कहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने जा रही है। इसके बाद फोन रख दिया था।

Open in App

नई दिल्ली, 15 फरवरीः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पीएचडी करने वाली 26 वर्षीय छात्रा 10 मार्च से लापता थी, जिसे पुलिस ने खोज निकाला है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी मिलिंद डोंब्रे ने बताया है कि जेएनयू की लापता छात्र मिल गई है। छात्रा का कहना है कि वह खुद ही चली गई थीं। वह ठीक हैं।  आपको बता दें कि गुरुवार को उसके लापता होने का पांचवां दिन था। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 के तहत यानि अगवा करने का मुकदमा दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।  

जानकारी के अनुसार बताया गया था कि छात्रा पूजा कसाना मूल रूप से गाजियाबाद की रहने वाली है और जेएनयू से इंटीग्रेटेड एम.फिल एंड पीएचडी का कोर्स कर रही है। पूजा के पिता के मुताबिक, उन्‍होंने 10 मार्च को रात में पूजा से बात की थी।

खबरों के अनुसार, छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसने बातचीत में कहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने जा रही है। इसके बाद फोन रख दिया। जब सुबह 11 मार्च को दोबारा फोन लगाया गया तो उसका फोन स्विच ऑफ जा रहा था। उसके बाद से उससे कोई बातचीत नहीं हुई है।

बेटी का फोन लगातार स्विच ऑफ रहने के बाद पिता ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी थी और जेएनयू कैंपस के अंदर उसके हॉस्टल में भी गए थे, लेकिन उसका कमरा बंद मिला था। हर जगह तलाश करने के बाद उसके पिता ने 12 मार्च को पुलिस में एक लिखित शिकायत दी थी। 

आपको बता दें कि इससे पहले जेएनयू से 15 अक्टूबर, 2016 को लापता हुए नजीब अहमद का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। पिछले दिनों दिल्ली हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ की एक फोरेंसिक प्रयोगशाला को जेएनयू छात्र नजीब अहमद की गुमशुदगी के मामले में संदिग्ध नौ छात्रों के मोबाइल फोन की जांच का काम तेज करने का निर्देश दिए थे। अदालत ने जब्त फोन के फोरेंसिक विश्लेषण में देरी पर चिंता जताते हुए प्रयोगशाला को 19 मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा था।

टॅग्स :जेएनयूदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण