लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 'हिंदू लड़की के साथ चलने' पर 20 वर्षीय मुस्लिम युवक को पीटा गया, 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2023 08:20 IST

पुलिस ने कहा- “जब वे कुमारधारा नदी के पास जा रहे थे, तब कुछ युवकों ने अंतर्धार्मिक जोड़े को देखा और उनसे पूछताछ की। जब उन्हें पता चला कि लड़का और लड़की दूसरे समुदायों से हैं, तो उन्होंने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की।”

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्य पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान कलुगुंडी के अफीद के रूप में हुई है अफीद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अफीद गुरुवार को नाबालिग लड़की को लेकर कुक्के सुब्रमण्य मंदिर आया था।

मंगलुरुः  कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के कडाबा तालुक में तीर्थस्थल कुक्के सुब्रमण्य के पास हिंदू समुदाय की एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दोस्ती करने के आरोप में एक मुस्लिम युवक पर बेरहमी से हमला किया गया। सुब्रमण्य पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान कलुगुंडी के अफीद के रूप में हुई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार सुल्लिया के पास कल्लुगुंडी का रहने वाला युवक अफीद गुरुवार को नाबालिग लड़की को लेकर कुक्के सुब्रमण्य मंदिर आया था। पुलिस ने कहा- “जब वे कुमारधारा नदी के पास जा रहे थे, तब कुछ युवकों ने अंतर्धार्मिक जोड़े को देखा और उनसे पूछताछ की। जब उन्हें पता चला कि लड़का और लड़की दूसरे समुदायों से हैं, तो उन्होंने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की।” अंडरगारमेंट में जमीन पर लेटे अफीद की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अधिकारियों ने कहा कि सुलिया के एक अस्पताल में अफीद का इलाज चल रहा है। पुलिस ने 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 323 (हमला), 324 (हमला), 307 (हत्या का प्रयास) और 365 (अपहरण) भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की के पिता ने भी हमलावरों खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?