लाइव न्यूज़ :

UP ki Taja Khabar: गैंगस्टर विकास दुबे के घर मिला हथियारों का जखीरा, जानें सर्च ऑपरेशन में क्या-क्या हुआ बरामद

By सुमित राय | Updated: July 7, 2020 19:09 IST

यूपी पुलिस के ए़डीजी (लॉ ऐंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि जब तक हम विकास दुबे और उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं कर लेते तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि विकास दुबे के घर विस्फोटक, तमंचे और बम मिले हैं। विकास दुबे के घर से 2 किलो विस्फोटक पदार्थ, 6 तमंचे, 15 देशी बम और 25 कारतूस बरामद हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शूटआउट के बाद से हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अब भी फरार है, लेकिन इस बीच गैंगस्टर को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार जगह-जगह छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी भी पुलिस के हाथ खाली है, हालांकि पुलिस को इस दौरान बम, विस्फोटक और तमंचे बरामद हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मंगलवार को बताया, "विकास दुबे के घर शस्त्र होने की जानकारी मिलने के बाद तलाशी की गई तो विस्फोटक, तमंचे और बम मिले हैं। विकास दुबे के सहयोगियों और परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इन लोगों के पास इतनी भारी मात्रा में हथियार कहां से आए? कौन से हथियारों का इस्तेमाल किया गया?"

उन्होंने बताया, "हमें इसके (विकास दुबे) बारे में भी ये सूचना मिली थी कि वो अपने घर में हथियार छिपा के रखता है। पूरे घर को सर्च किया गया तब इसके घर से 2 किलो विस्फोटक पदार्थ, 6 तमंचे, 15 देशी बम और 25 कारतूस बरामद हुए हैं।"

प्रशांत कुमार ने कहा कि उम्मीद है कि बहुत जल्द सभी अभियुक्त और उन्हें संरक्षण देने वाले पकड़ मे आएंगे और वे जेल जाएंगे। विकास दुबे के हथियारों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।

कानपुर मुठभेड़ में घायल सभी लोग अब ठीक

प्रशांत कुमार ने कहा, "कानपुर मुठभेड़ में घायल हुए लोगों की स्थिति अब ठीक है,सब लोग खतरे से बाहर हैं। लेकिन जब तक हम विकास दुबे और उनके साथियों  को गिरफ्तार नहीं कर लेते तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे। हमारी 40 टीमें और STF टीमें इसमें लगातार कार्य कर रही है।"

विकास दुबे की बहु समेत तीन गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की बहु, नौकरानी और पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। विकास दुबे की बहु का नाम शमा, और नौकरानी का नाम रेखा है। वहीं हिस्ट्रीशीटर का साथ देने वाले पड़ोसी की पहचान सुरेश वर्मा के तौर पर की गई है। यूपी पुलिस के मुताबिक इन तीनों लोगों ने हिस्ट्रीशीट विकास दुबे का मुठभेड़ में साथ दिया था। तीनों को माती कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 3 जुलाई की रात को उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम विकास दुबे के आवास पर छापा मारने गई थी। जिसके बाद वहां मुठभेड़ हुई जिसमें तीन अधिकारियों सहित आठ पुलिस वालों की की मौत हो गई थी। विकास दुबे घटना के बाद से फरार है।

टॅग्स :विकास दुबेउत्तर प्रदेशकानपुरएनकाउंटरक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास