लाइव न्यूज़ :

मूसेवाला हत्याकांड के 2 आरोपियों की पंजाब की जेल में हत्या, एक की हालत गंभीर

By शिवेंद्र राय | Updated: February 26, 2023 19:11 IST

गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान का जेल में बाकी कैदियों के साथ मामूली बात को झगड़ा हुआ था। इसके बाद मनमोहन सिंह और केशव भी आ गए। तीनों पर धारदार हथियारों के साथ जानलेवा हमला किया गया जिसमें मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और केशव अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में तरनतारन जिले की गोइंदवाल जेल में गैंगवारमूसेवाला मर्डर केस के दो आरोपियों की जेल में हत्यामारे गए आरोपियों में मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह शामिल

चंडीगढ़: पंजाब की गोइंदवाल साहिब जेल में रविवार को हुई गैंगवार की एक घटना में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 2 आरोपियों की हत्या कर दी गई है।  मरने वाले गैंगस्टरों की पहचान मनदीप तूफान और मनमोहन सिंह के रूप में हुई हैं। एक तीसरा अपराधी हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हमले में गंभीर रूप से घायल गैंगस्टर का नाम केशव जो बठिंडा का रहने वाला है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार तीनों कैदियों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। ये सभी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी थे। इस घटना के बाद पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार  गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान का जेल में बाकी कैदियों के साथ मामूली बात को झगड़ा हुआ था। इसके बाद  मनमोहन सिंह और केशव भी आ गए। तीनों पर धारदार हथियारों के साथ जानलेवा हमला किया गया जिसमें मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और केशव अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। बताया जाता है कि हमला सीधे सिर पर किया गया था। इससे साबित होता है कि हमले का उद्देश्य तीनों को जान से मारने का ही था।

तरनतारन के इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. जगजीत सिंह ने कहा कि दोपहर में जेल से लाए गए तीन घायलों में से दो की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मारा गया गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान जग्गू भगवानपुरिया गैंग का मेंबर था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में जग्गू भगवानपुरिया गैंग और लॉरेंस गैंग के सदस्य शामिल थे लेकिन जेल में इनका दो गुट बन गया था।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान ने 10 दिनों तक उसके घर की रेकी की थी। रेकी कर वे सारी जानकारी कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ को देते थे और वहीं से सिद्धू मूसेवाला की हत्या की सारी साजिश रची गई थी।

टॅग्स :पंजाबसिद्धू मूसेवालाPunjab Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?