लाइव न्यूज़ :

बरेली: 3 बाइक पर 14 लोग सवार हो कर स्पीड में चला रहे थे मोटरसाइकिल, वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने की कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: January 11, 2023 16:43 IST

इस पूरी घटना पर बोलते हुए एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा है कि "तीन बाइक थी। एक बाइक पर छह लोग और बाकी दो पर चार-चार लोग थे। सूचना मिलने पर बाइक को जब्त किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर बाइक पर खतरनाक स्टंट दिखाते हुए कुछ युवकों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में तीन बाइक पर 14 लोगों को सवार होते हुए देखा गया है। ऐसे में घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में 14 युवकों द्वारा बाइक पर स्टंट दिखाने और उसे खतरनाक तरीके से चलाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक सड़क पर तीन बाइक पर 14 लोग सवार दिखाई दिए है। 

यही नहीं इन लोगों द्वारा बहुत ही स्पीड में बाइक चलाते हुए देखा गया है। ऐसे में घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है और आरोपियों के बाइक को जब्ज किया गया है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह देखा जा रहा है कि सड़क पर तीन बाइक चल रही है। ऐसे में पहले बाइक पर छह लोग सवार है और बाइक चलाने वाला युवक गाड़ी के बोनट पर बैठा हुआ है। वहीं दूसरी बाइक पर चार लोगों को देखा गया है। 

वीडियो में तीसरा बाइक भी देखा गया है कि जिसमें भी चार लोग सवार दिखाई दे रहे है। ये आरोपियों बिना किसी डर और यातायात के नियमों का परवाह किए बिना, तेजी से बाइक चला रहे है। वीडियो में उन्हें खुश होकर हस्ते और विक्टरी साइन दिखाते हुए भी देखा गया है। 

पुलिस ने की कार्रवाई

ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है और बाइक को जब्त कर लिया है। इस पर बोलते हुए एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया, "तीन बाइक थी। एक बाइक पर छह लोग और बाकी दो पर चार-चार लोग थे। सूचना मिलने पर बाइक को जब्त किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।"

वहीं तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स को अलग-अलग रिएक्शन्स देते हुए देखा गया है। ऐसे में रिएक्शन्स देने वाले अधिकतर यूजर्स आरोपियों के इस हरकत को गलत बता रहे है।  

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली