लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: 13 बच्चों को बेड़ियों में बांधकर भूखा रखने के आरोपी माँ-बाप ने खुद को बताया बेकसूर

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 19, 2018 11:03 IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया में ये मामला तब सामने आया जब एक बच्ची घर से भागने में कामयाब रही।

Open in App

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाली एक दंपती पर अपने 13 बच्चों को जानवरों की तरह बेड़ियों में बांधकर रखने और भूखा रखने का आरोप लगा है। अपने ही 13 बच्चों को बेड़ियों से बांधकर रखने वाले आरोपी माता-पिता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बीबीसी के मुताबिक, आरोपी डेविड टुर्पिन (56) और उनकी पत्नी लुइस टुर्पिन (49) पर प्रताड़ना, दुर्व्यवहार और बच्चों की जिंदगी को खतरे में डालने के मामले दर्ज किए गए हैं।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा 

 पीड़ित बच्चों में से एक घर से बचकर भाग निकलने में कामयाब रही थी, जिसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसकी तफ्तीश करने पर पुलिस को पता चला कि लड़की के कुछ भाई-बहनों को बिस्तर पर बेड़ियों से बांधकर रखा गया है और उन्हें काफी समय से खाना भी नहीं दिया जा रहा था। आरोपी माता-पिता को कोर्ट में पेश किया गया है।

2 से 29 साल तक बच्चों की उम्र

रिवरसाइड काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी माइक हेस्ट्रिन ने बताया कि यह आरोपी माता-पिता अपने बच्चों को रस्सियों से बांधकर रखता था और बाद में उन्हें बिस्तर पर बेड़ियों से बांध देता था। उन्होंने बताया कि ऐसा कई महीनों से किया जा रहा था। अभियोजकों का कहना है कि पारिस्थितिजन्य साक्ष्यों से पता चला है कि बच्चों को बाथरूम जाने के लिए भी बेड़ियो से नहीं खोला जाता था। इन 13 बच्चों की की उम्र दो साल से 29 के बीच की है। इन्हें सोमवार 15 जनवरी को रिहा कराए जाने के बाद अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है।

हेस्ट्रिन ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में माता-पिता पर लगाए गए कुछ भयावह आरोपों का विवरण किया।

- बच्चों को अक्सर पीटा जाता था, यहां तक कि कई बार इनका गला भी दबया जाता था। 

- इन्हें साल में सिर्फ एक बार नहाने दिया जाता था।

- बच्चों को पूरी रात जगाकर रखा जाता था और ये दिन में पूरा दिन सोते थे।

- उन्हें खिलौनों से खेलने की इजाजत नहीं थी।

-यदि बच्चे कलाई से ऊपर हाथों को धोते थे तो उन्हें सजा मिलती थी।

-यह निर्दयी माता-पिता बच्चों को दिन में सिर्फ एक वक्त का खाना देता था। यह जोड़ा अक्सर पंपकिन पाइ और अन्य लजीज व्यंजन खरीदकर लाते थे और उन्हें ऐसे स्थान पर रखते थे, जहां से बच्चे उन्हें सिर्फ देख सकते थे, खा नहीं सकते थे।

-इन बच्चों को बुनियादी ज्ञान भी नहीं है। इन्हें नहीं पता है कि एक पुलिसकर्मी कौन होता है।

टॅग्स :विदेशअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला