लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी केस: 11 लोगों की मौत के मामले में पड़ोस के बच्चे का बयान आया सामने, कही ये बात 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 2, 2018 06:18 IST

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में रविवार को मृत मिले एक ही परिवार के 11 लोगों की खबर से सनसनी फैल गई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। वहीं इस मामले में पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने बयान दिया कि वे लोग काफी खुश थे।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जुलाई। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में रविवार को मृत मिले एक ही परिवार के 11 लोगों की खबर से सनसनी फैल गई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। वहीं इस मामले में पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने बयान दिया कि वे लोग काफी खुश थे।

परिवार में मारे गए 11 लोगों में दो नाबालिग बच्चों के पड़ोस में रहने वाले एक दोस्त ने कहा कि, उसने कल रात उन दोनों को क्रिकेट खेलते हुये देखा था। उनके मित्र जतिन ने कहा कि 15-15 साल के लड़के के नौवीं कक्षा के छात्र थे। 

यह भी पढ़ें: दिल्लीः क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा बुराड़ी में 11 शव मिलने का मामला, मौके से मिले ये अहम सबूत

उसने बताया कि, मैंने उन्हें कल रात खेलते हुए देखा था। भवनेश अंकल उन्हें देखकर खुश हो रहे थे। यह विश्वास करना मुश्किल है कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं। इससे पहले दिल्ली के संयुक्त आयुक्त पुलिस आलोक कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करेगी। 

इसके साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले कि जांच वह धार्मिक एंगल से भी करेंगे। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में बुराड़ी पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।

बताया जा रहा है कि किसी पड़ोसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। साथ ही साथ घर के आसपास नाकेबंदी कर दी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का मान रही है। मामले के लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम