Nitish Kumar Reddy India vs Australia: 21 साल में शतक?, एमसीजी में मौजूद पिता मुत्याला रेड्डी ने कहा- परिवार के लिए विशेष दिन, देखें वीडियो

Nitish Kumar Reddy India vs Australia:  21 साल में शतक पूरा किया। पारी के दौरान रेड्डी ने भारतीय क्रिकेट में पहली बड़ी उपलब्धि हासिल की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2024 12:42 IST

Open in App
ठळक मुद्देNitish Kumar Reddy India vs Australia: मेहमान बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी हैं।Nitish Kumar Reddy India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया में एक ही सीरीज में आठ छक्के लगाने वाले पहले भारतीय हैं।Nitish Kumar Reddy India vs Australia: सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्कों की संख्या 8 कर ली। 

Nitish Kumar Reddy India vs Australia: मेलबर्न में चौथे टेस्ट के तीसरे दिन जब भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी स्थिति में थी, तब नितीश कुमार रेड्डी शनिवार को आठवें नंबर पर शतक जमाकर भारत के लिए संकटमोचक साबित हुए। 21 साल में शतक पूरा किया। पारी के दौरान रेड्डी ने भारतीय क्रिकेट में पहली बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्कों की संख्या 8 कर ली। वह ऑस्ट्रेलिया में एक ही सीरीज में आठ छक्के लगाने वाले पहले भारतीय हैं। मेहमान बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और टीम इंडिया अभी भी 116 रन पीछे है और एक विकेट शेष है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर रेड्डी 105 और मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

नीतिश कुमार रेड्डी के नाबाद शतक की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त किये जाने पर नौ विकेट खोकर 358 रन बना लिये थे। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 474 रन से 116 रन पीछे है। आस्ट्रेलिया के लिये पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने तीन तीन विकेट लिये।

उनसे पहले माइकल वॉन (2002-03 एशेज) और क्रिस गेल (2009-10) ने एक ही सीरीज में आठ छक्के लगाए थे। एमसीजी में मौजूद पिता मुत्याला रेड्डी ने कहा कि हमारे परिवार के लिए, यह एक विशेष दिन है और हम इस दिन को अपने जीवन में नहीं भूल सकते। वह 14-15 साल की उम्र से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, यह एक बहुत ही विशेष एहसास है। (उसकी भावनाएं क्या थीं) जब नितीश 99 रन पर थे और एक विकेट शेष था) मैं बहुत तनाव में था। केवल आखिरी विकेट बचा था। शुक्र है कि सिराज कामयाब रहे।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या