धोनी के संन्यास के सवाल पर रवि शास्त्री ने खोला राज, तीसरे वनडे में हार के बाद माही ने क्यों ली थी अंपायर से गेंद

Ravi Shastri and MS Dhoni: टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने तीसरे वनडे में हार के बाद धोनी के अंपायरों के हाथों से गेंद लेने की वजह का किया खुलासा

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 19, 2018 9:51 AM

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाई: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के बाद धोनी द्वारा अंपायरों के हाथ से गेंद लेने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ और लोगों ने ये चर्चा शुरू कर दी कि 'क्या धोनी संन्यास लेने जा रहे हैं?' 

लीड्स में मंगलवार को खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया की 8 विकेट से हार के बावजूद पविलियन लौटते समय धोनी ने फील्ड अंपायरों ब्रूस ओक्सेनफोर्ड (ऑस्ट्रेलिया) और माइकल गॉफ (इंग्लैंड) से गेंद मांग ली थी। इसके बाद से ही धोनी के संन्यास की अटकलें लगने लगी थीं।

लेकिन टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने इन अटकलों को खारिज करते हुए धोनी के अंपायरों के साथ से गेंद लेने की वजह बताई है। शास्त्री ने कहा, 'एमएस भरत अरुण (गेंदबाजी कोच) को गेंद दिखाना चाहते थे। वह उन्हें गेंद इसलिए दिखाना चाहते थे कि जिससे ये पता चल सके कि परिस्थितियां कैसी थीं।'

पढ़ें: तीसरे वनडे में भारत की हार के बाद धोनी ने किया कुछ ऐसा, शुरू हो गई उनके संन्यास की चर्चा

सोशल मीडिया में लगने वाली धोनी के जल्द संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए शास्त्री ने कहा, 'ये बकवास है, धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं।' 

लॉर्ड्स वनडे में धोनी की 59 गेदों में 37 रन की पारी की काफी आलोचना हुई थी और दर्शकों ने उनकी हूटिंग की थी। हालांकि धोनी की बचाव करते हुए कप्तान कोहली ने कहा था, 'जब वह अच्छा करते हैं लोग उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिनिशर कहते हैं और जब वह अच्छा नहीं करते हैं तो लोग उन पर हमला बोल देते हैं। लोग बहुत जल्दी निर्णय पर पहुंच जाते हैं लेकिन हम नहीं। हमें उन पर पूरा भरोसा है।'

पढ़ें: Ind Vs Eng: इग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कुलदीप-ऋषभ पंत को मौका, रोहित को नहीं मिली जगह

कोहली का बातों से सहमति जताते हुए शास्त्री ने कहा कि अगर धोनी की आलोचाना होती है तो वह इसे सह सकते हैं।  लेकिन इससे उनका महत्व जरा भी कम नहीं होता है।

टॅग्स :एमएस धोनीरवि शास्त्रीभारत vs इंग्लैंड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या