Ranji Trophy Final: शार्दुल ठाकुर फिर बने संकटमोचक, मुंबई की लड़खड़ाती पारी को संभाला, पहली पारी में 224 रन

मुशीर खान छह रन, कप्तान अजिंक्य रहाणे सात रन, श्रेयस अय्यर सात रन और हार्दिक तमोरे पांच रन, शम्स मुलानी 13 रन बनाकर आउट हुए। 111 के स्कोर पर मुंबई 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां एक बार फिर मुंबई को शार्दुल ठाकुर ने संभाला।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: March 10, 2024 6:12 PM

Open in App
ठळक मुद्दे मुंबई की टीम अपना 48वां खिताबी मुकाबला तिद्वंद्वी विदर्भ की टीम के खिलाफ खेल रही हैशार्दुल ठाकुर ने 69 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन बनाएठाकुर की जुझारू पारी के दम पर मुंबई ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए

Ranji Trophy Final Mumbai vs Vidarbha: रणजी ट्राफी के फाइनल में मुंबई की टीम अपना 48वां खिताबी मुकाबला तिद्वंद्वी विदर्भ की टीम के खिलाफ खेल रही है। इस रणजी ट्राफी सत्र का फाइनल वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। 41 बार के चैंपियन मुंबई ने टॉस बल्लेबाजी करना शुरू किया तो लगा कि टीम शानदार लय में है। सलामी बल्लेबाज  पृथ्वी शॉ और भूपेन लालवानी ने पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। लेकिन जैसे ही ये जोडी टूटी मुंबई की टीम ढहती नजर आई। 

भूपेन लालवानी ने 37 रन और  पृथ्वी शॉ ने 46 रन बनाए। इसके बाद मुंबई के विकेटों की पतझड़ शुरू हो गई। मुशीर खान छह रन, कप्तान अजिंक्य रहाणे सात रन, श्रेयस अय्यर सात रन और हार्दिक तमोरे पांच रन, शम्स मुलानी 13 रन बनाकर आउट हुए। 111 के स्कोर पर मुंबई 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां एक बार फिर मुंबई को शार्दुल ठाकुर ने संभाला। शार्दुल ठाकुर ने 69 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। ठाकुर की जुझारू पारी के दम पर मुंबई ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए। 

विदर्भ के लिए उमेश यादव ने 2, आदित्य ठाकरे ने 1, हर्ष दुबे ने 3, यश ठाकुर ने 3 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी विदर्भ की टीम ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 31 रन बना लिए हैं। अथर्व तायड़े और आदित्य ठाकरे क्रीज पर हैं। ध्रुव शौरी और करूण नायर बिना खाता खोले आउट हुए। अमन मोखादे 8 रन बना सके। मुंबई के लिए अब तक शार्दुल ने 1 और धवल कुलकर्णी ने 2 विकेट लिए हैं। 

इस मैच से पहले भी शार्दुल ने रणजी ट्राफी सेमीफाइनल में  तमिलनाडु के खिलाफ शतक जड़कर टीम को संभाला था।  ठाकुर ने दोनों पारी में 2-2 भी विकेट लिए थे। मुंबई की पहली पारी में शार्दुल ने 13 चौकों और चार छक्कों की मदद से 109 रन बनाए थे। शार्दुल सिर्फ शानदार बल्लेबाजी तक ही नहीं रुके। उन्होंने गेंदबाजी में भी चमक बिखेरी। शार्दुल ने तमिलनाडु के दोनों सलामी बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर मुंबई को दोहरी जीत दिला दी। ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

टॅग्स :रणजी ट्रॉफीमुंबईशार्दुल ठाकुरबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या