Highlightsभारत-पाकिस्तान मैच लाइव स्कोर यहां देखेंभारत बनाम पाकिस्तान, जानें कौन जीतेगा, किसका पलड़ा भारी IND vs PAK आज दोपहर 2ः30 बजे से लाइव महामुकाबला
India vs Pakistan Highlights, ICC Cricket World Cup 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी विश्व कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी। वनडे विश्वकप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत की लगातार आठवीं जीत है।
मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 191 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम ने अपने 3 विकेट गंवाकर आसान लक्ष्य को 30.3 ओवर में पूरा कर लिया।
भारत के खिलाफ शनिवार को विश्व कप के बहुचर्चित मैच में पाकिस्तान की टीम 42 . 5 ओवर में 191 रन पर आउट हो गई । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया । पाकिस्तान की शुरूआत अच्छी रही लेकिन बीच के ओवरों में उसके विकेट लगातार गिरते रहे । उसके लिये कप्तान बाबर आजम ने 50 और मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाये । भारत के लिये जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या , रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने दो दो विकेट लिये ।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत-- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान-- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ
14 Oct, 23 : 08:08 PM
IND vs PAK: श्रेयस ने खेला विजयी शॉट
192 रनों का पीछा करते हुए भारत ने रोहित शर्मा के 86 रनों की पारी के दम पर पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53 रन बनाए।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 07:33 PM
IND vs PAK: रोहित शर्मा आउट
रोहित शर्मा ने एक और शानदार पारी खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ अर्ध शतक जड़ा। रोहित 86 रन बनाकर शाहीन आफरीदी की गेंद पर इफ्तिखार को कैच थमा बैठे।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 07:28 PM
वनडे में रोहित के 300 छक्के
14 Oct, 23 : 06:57 PM
IND vs PAK: रोहित का एक और अर्धशतक
रोहित शर्मा ने एक और शानदार पारी खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ दिया है। रोहित ने 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 06:42 PM
IND vs PAK: विराट का विकेट गिरा
विराट कोहली 16 रन बनाकर पवैलियन लौट गए हैं। भारत का दूसरा विकेट 79 के स्कोर पर गिरा। हसन अली की गेंद पर विराट का कैच मोहम्मद नवाज ने पकड़ा।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 06:12 PM
IND vs PAK: शुभमन गिल लौटे पवैलियन
192 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट 23 रन के स्कोर पर गिरा। अच्छे लय में दिख रहे शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हुए। शाहीन की गेंद पर शादाब खान ने गिल का कैच पकड़ा।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 05:59 PM
IND vs PAK: रोहित-शुभमन क्रीज पर
भारत के खिलाफ शनिवार को विश्व कप के बहुचर्चित मैच में पाकिस्तान की टीम 42 . 5 ओवर में 191 रन पर आउट हो गई । 192 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित और शुभमन ने पारी की शुरुआत की। दोनों खिलाड़ियों ने पहले ही ओवर में शॉट्स खेले।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 05:25 PM
IND vs PAK: पाकिस्तान 191 पर आल आउट
पाकिस्तान की पारी 191 पर सिमट गई है। पाकिस्तान एक समय 155 रन पर 2 विकेट था। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी धराशाई हो गई।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 04:51 PM
IND vs PAK: पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा
बुमराह ने मोहम्मद रिजवान को पवैलियन भेजने के बाद शादाब खान का भी विकेट उड़ा दिया। शादाब केवल 2 रन बना पाए। पाकिस्तान अब मुश्किल में है।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 04:44 PM
IND vs PAK: बुमराह ने रिजवान को पवैलियन भेजा
कुलदीप यादव ने पाकिस्तान को एक ही ओवर में दो झटके दिए थे। इसके अगले ओवर में बुमराह ने मोहम्मद रिजवान को पवैलियन भेजा। पाकिस्तान अब मुश्किल में है। रिजवान ने 49 रन बनाए।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 04:38 PM
IND vs PAK: पाकिस्तान को लगा पांचवा झटका
अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में कुलदीप यादव ने सऊद शकील के बाद उसी ओवर में इफ्तिखार को भी चलता किया। इफ्तिखार बोल्ड आउट हुए। वह केवल 4 रन बना पाए।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 04:35 PM
IND vs PAK: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका
अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में कुलदीप यादव ने सऊद शकील को आउट कर पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। कुलदीप की गेंद पर शकील पगबाधा करार दिए गए। हालांकि अंपायर ने आउट नहीं दिया था लेकिन कप्तान रोहित ने डीआरएस लिया और शकील विकेटों के सामने पाए गए।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 04:17 PM
IND vs PAK: बाबर लौटे पवैलियन
अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में बाबर आजम अर्धशतक बनाने के बाद पवैलियन लौटे। सिराज ने बाबर को बोल्ड किया। आउट होने से पहले पाकिस्तान के कप्तान ने 50 रन बनाए। सिराज की गेंद को बाबर समझ नहीं पाए और कट करने का प्रयास किया। गेंद सीधे स्टंप पर लगी।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 04:06 PM
IND vs PAK: अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में बाबर आजम और रिजवान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। बाबर 42 रन बनाकर और रिजवान 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 03:08 PM
IND vs PAK: पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा
अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए हैं। इमाम उल हक को हार्दिक पांड्या ने केएल राहुल के हाथो कैच कराया। इमाम ने 36 रन बनाए।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 02:42 PM
IND vs PAK: पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा
अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक आउट हो गए हैं। मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई। शफीक ने 20 रन बनाए।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 02:37 PM
IND vs PAK: पाकिस्तान की सधी शुरुआत
अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ने टीम को ठोस शुरुआत दी है। दोनों खिलाड़ी लय में नजर आ रहे हैं। भारत के लिए मोहम्मद सिराज गेंदबाजी में जूझते नजर आए।
#INDvsPAKLiveScore #INDvsPAKWorldCup2023 #INDvPAK #CWC23
14 Oct, 23 : 01:56 PM
India vs Pakistan Live Score updates: नरेंद मोदी स्टेडियम तैयार है, भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले के लिए, स्टेडियम में 1 लाख 30 हजार दर्शकों के लिए जगह की क्षमता है
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
14 Oct, 23 : 01:52 PM
India vs Pakistan Live Score updates: भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की वापसी हुई है।
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
14 Oct, 23 : 01:51 PM
India vs Pakistan Live Score updates, ICC Cricket World Cup 2023: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में शनिवार को यहां टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की वापसी हुई है। डेंगू होने के कारण पहले दो मैच में नहीं खेल पाने वाले गिल को ईशान किशन की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
14 Oct, 23 : 01:47 PM
India vs Pakistan Live Score updates: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैलसा लिया
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
14 Oct, 23 : 01:43 PM
India vs Pakistan Live Score updates: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीता टॉस, गेंदबाजी का किया फैसला
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
14 Oct, 23 : 01:18 PM
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
14 Oct, 23 : 01:14 PM
#indiavspakistan #LiveScore #Pakistan #India #CWC23
14 Oct, 23 : 01:11 PM
IND vs PAK Live Scorecard: भारत vs पाकिस्तान के बीच मुकाबला कुछ ही देर में शुरु होने जा रहा है, यहां देखें लाइव अपडेट
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
14 Oct, 23 : 12:55 PM
IND vs PAK ODI World Cup 2023 Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, यहां देखें लाइव स्कोर अपडेट
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
14 Oct, 23 : 12:53 PM
India vs Pakistan Live: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़, भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच पर सबकी नजरें
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
14 Oct, 23 : 12:32 PM
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
14 Oct, 23 : 12:32 PM
IND vs PAK LIVE Score: भारत-पाकिस्तान का मैच देखने अहमदाबाद पहुंचे सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
14 Oct, 23 : 11:36 AM
India vs Pakistan Live Score: भारत से भिड़ंत से पहले कप्तानी के सवाल पर बोले बाबर आजम- 'एक मैच से कप्तानी नहीं मिली है, एक मैच से जाएगी नहीं'
https://www.lokmatnews.in/cricket/news/babar-azam-shuts-down-captaincy-question-before-india-clash-b555/
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
14 Oct, 23 : 11:11 AM
India vs Pakistan Live Score: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले बोले शाहीन अफरीदी- 5 विकेट लेने के बाद लूंगा सेल्फी
https://www.lokmatnews.in/cricket/news/icc-cricket-world-cup-2023-shaheen-afridi-selfie-after-5-wickets-promise-ahead-of-india-vs-pakistan-b555/
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
14 Oct, 23 : 11:10 AM
India vs Pakistan Live Score: अहमदाबाद में इंडिया-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें कब-कहां, कैसे देखें
https://www.lokmatnews.in/cricket/news/icc-world-cup-2023-india-pakistan-clash-in-ahmedabad-know-when-where-and-how-to-watch-b668/
#INDvsPAK #CWC23 #LiveScore #IndiavsPakistan #WorldCup2023
13 Oct, 23 : 10:08 PM
Most wins against a team without any loss in WC
8 - Pakistan vs Sri Lanka
7 - India vs Pakistan
6 - West Indies vs Zimbabwe
6 - New Zealand vs Bangladesh*
13 Oct, 23 : 09:45 PM
न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया
न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को यहां बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर एक दिवसीय विश्व कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर 9 विकेट पर 245 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर जीत दर्ज की।
13 Oct, 23 : 09:44 PM
भारतीय कप्तान ने कहा
भारतीय कप्तान ने कहा कि लेकिन अगर तीन स्पिनरों के साथ खेलने की जरूरत पड़ी तो हम तीन स्पिनर को खिलाएंगे।’’ रोहित ने पिछले विश्व कप में पांच शतक लगाए थे और इस बार वह एक शतक लगा चुके हैं। विश्व कप में उनके शतकों की संख्या सात हो गई है जो कि रिकॉर्ड है।
रोहित से पूछा गया कि इन चार वर्षो में क्या बदला, उन्होंने कहा,‘‘ईमानदारी से कहूं तो बहुत ज्यादा नहीं। मैं जानता हूं कि एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में मैदान पर सफलता हासिल करने के लिए क्या करना जरूरी होता है। मैं प्रत्येक मैच की तैयारी के लिए वह सब कुछ करता हूं जो करना चाहिए। ’’
पाकिस्तान के खिलाफ मैच का अलग तरह का दबाव होता है लेकिन रोहित का मानना है कि यह मैच भी अन्य मैच की तरह ही है। उन्होंने कहा,‘‘मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि कल का मैच हमारे लिए एक विरोधी टीम के खिलाफ मैच है। हम इस मैच को भी उसी तरह से ले रहे हैं जैसे हमने पहले दो मैच लिए थे।
जैसे आगामी मैचों के बारे में सोचेंगे। इसको लेकर ज्यादा या कम सोचने की कोई जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा,‘‘हम जिस तरह से अन्य मैचों के लिए तैयारी करते हैं वैसे ही इस मैच के लिए कर रहे हैं। मेरा सभी खिलाड़ियों के लिए यही संदेश होगा। कुछ भी अतिरिक्त करने की कोई जरूरत नहीं है।’’
13 Oct, 23 : 09:44 PM
जरूरत पड़ी तो तीन स्पिनर के साथ खेलेंगे, पर अभी पता नहीं : रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले विश्व कप मैच में मोटेरा की बड़ी बाउंड्री को देखते हुए तीन स्पिनरों के साथ खेलने से कोई परहेज नहीं है। लेकिन इस महा मुकाबले की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं थे कि शार्दुल ठाकुर को टीम में बनाए रखा जाए या उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन को लिया जाए।
रोहित से पूछा गया कि क्या इस विकेट पर वह तीन स्पिनर के साथ उतरेंगे, उन्होंने कहा,‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता। अगर बदलाव की जरूरत पड़ी तो हम करेंगे। हम इसके लिए तैयार रहेंगे। खिलाड़ियों को इस तरह के बदलाव के बारे में पहले ही बता दिया गया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों के साथ इसको लेकर कोई मसला है।’’
13 Oct, 23 : 09:39 PM
गिल ने किया जमकर अभ्यास, रोहित ने कहा 99 प्रतिशत खेलना तय
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को यहां कहा कि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले विश्व कप मैच में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रोहित ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा,‘‘वह कल के मैच के लिए 99 प्रतिशत उपलब्ध है।’’
गिल ने भी शुक्रवार को जमकर अभ्यास किया और वह अच्छी लय दिख रहे थे। उन्होंने नेट पर जिस तरह से गेंदबाजों का सामना किया उसे देखकर लग नहीं रहा था कि डेंगू होने के कारण वह पिछले रविवार को अस्पताल में भर्ती थे। रविचंद्रन अश्विन का सामना करते हुए गिल ने कुछ आकर्षक ऑन ड्राइव लगाए। अश्विन एक बार भी उन्हें परेशान नहीं कर पाए।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के सामने हालांकि गिल ने थोड़ी सतर्कता बरती। लगभग 20 मिनट तक नेट पर गेंदबाजों का सामना करने के बाद गिल ने थ्रो डाउन पर अभ्यास किया। इससे यह लगभग सुनिश्चित हो गया कि उन्हें ईशान किशन की जगह अंतिम एकादश में लिया जाएगा। जहां तक किशन का सवाल है तो उन्होंने आज बल्लेबाजी का अभ्यास नहीं किया।
13 Oct, 23 : 09:17 PM
हम भी है जोश में...
13 Oct, 23 : 09:16 PM
भारत के खिलाफ मैच से पहले पीसीबी प्रमुख ने पाकिस्तानी टीम का हौसला बढ़ाया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख जका अशरफ ने भारत के खिलाफ शनिवार को होने वाले विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच से पहले शुक्रवार को यहां पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बात करके उनका हौसला बढ़ाया। अशरफ ने खिलाड़ियों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस बैठक में कोच ग्रांट ब्रैडबर्न, पीसीबी के क्रिकेट निदेशक मिकी आर्थर और कप्तान बाबर आजम सहित सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। पाकिस्तान की टीम 2016 के बाद पहली बार भारत के दौरे पर आई है।
उसने विश्व कप में अपने पहले दोनों में जीते हैं लेकिन उसकी असली परीक्षा भारत के खिलाफ होगी। पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रन से पराजित किया और फिर श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था।
13 Oct, 23 : 08:10 PM
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन इशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस राउफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम।
13 Oct, 23 : 08:04 PM
भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान गुजरात ‘अलर्ट मोड’ पर , अहमदाबाद में 6000 पुलिसकर्मी तैनात
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को अहमदाबाद में होने वाले विश्व कप के मैच के दौरान गुजरात में विभिन्न ईकाई के पुलिस प्रमुखों को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने, असामाजिक तत्वों और संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखने के लिये कहा गया है। प्रदेश के डीजीपी विकास सहाय ने कहा कि गुजरात पुलिस बल के 6000 पुलिसकर्मी, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, त्वरित कार्यबल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के साथ अहमदाबाद और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तैनात होंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पांच पहलू होंगे , स्टेडियम और दर्शकों की सुरक्षा, यातायात और पार्किंग का इंतजाम, क्रिकेट टीमों की सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर नजर और यह सुनिश्चित करना कि पूरे प्रदेश में कोई अप्रिय घटना नहीं घटे।
#CWC23 #INDvsPAK #LIVE #WorldCup2023 #INDIAvsPAKISTAN #RohitSharma #BabarAzam #NarendraModiStadium #Gujarat #WeatherReport #PitchReport
13 Oct, 23 : 08:03 PM
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं शुभमन गिल, कप्तान रोहित ने कहा- मुकाबले के लिए 99 प्रतिशत उपलब्ध
https://www.lokmatnews.in/cricket/news/shubman-gill-can-play-against-pakistan-captain-rohit-said-99-percent-available-for-the-match-b659/
#CWC23 #INDvsPAK #LIVE #WorldCup2023 #INDIAvsPAKISTAN #RohitSharma #BabarAzam #NarendraModiStadium #Gujarat #WeatherReport #PitchReport
13 Oct, 23 : 08:02 PM
IND Vs PAK ICC ODI World Cup 2023: कल महामुकाबला, भारत 7-0 से आगे, 22 गज की पिच पर दिखेगा असर!, जानें एकदिवसीय विश्व कप इतिहास, 1992 से लेकर 2019 तक
https://www.lokmatnews.in/cricket/news/watch-ind-vs-pak-icc-odi-world-cup-2023-team-india-lead-7-0-history-india-pak-matches-in-odi-world-b507/
#CWC23 #INDvsPAK #LIVE #WorldCup2023 #INDIAvsPAKISTAN #RohitSharma #BabarAzam #NarendraModiStadium #Gujarat #WeatherReport #PitchReport