India vs Australia 2023: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, आईपीएल में धमाल करेगा ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, टीम इंडिया के खिलाफ तबाड़तोड़ शतक

India vs Australia 2023: मुंबई इंडियंस की टीम पिछले दो वर्षों से बदलाव के दौर से गुजर रही है। कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 10, 2023 3:34 PM

Open in App
ठळक मुद्देके ग्रीन वानखेड़े की पिच पर अपनी ताकतवर हिटिंग से खतरनाक हो सकते हैं। 23 साल का है और टीम की योजना में फिट बैठता है।कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

India vs Australia 2023: आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी है। कैमरन ग्रीन ने करियर का पहला शतक जड़कर धमाका कर दिया। ग्रीन ने 170 गेंद में 114 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल हैं। आईपीएल जल्द ही शुरू हो रहा है। मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा के लिए बड़ी खबर है।

मुंबई इंडियंस की टीम पिछले दो वर्षों से बदलाव के दौर से गुजर रही है। कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछली बार निराशाजनक फैसलों से उबरते हुए ग्रीन के रूप में आदर्श खिलाड़ी खरीदा, जो 23 साल का है और टीम की योजना में फिट बैठता है। ग्रीन वानखेड़े की पिच पर अपनी ताकतवर हिटिंग से खतरनाक हो सकते हैं।

उस्मान ख्वाजा 180 रन पर आउट हो गए। अंगुली की सर्जरी के कारण पहले दो टेस्ट में नहीं खेलने वाले ग्रीन ने 170 गेंद में 18 चौकों की मदद से 114 रन की पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 208 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दिन के पहले सत्र में विकेट चटकाने में नाकाम रहने के बाद रविचंद्रन अश्विन (83 रन पर चार विकेट) ने दूसरे सत्र में तीन विकेट चटकाए।

दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया की टीम 62 रन ही सकी और उसने तीन विकेट गंवाए। ग्रीन ने रविंद्र जडेजा की गेंद को कवर प्वाइंट से चार रन के लिए भेजकर 143 गेंद में करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। ग्रीन हालांकि शतक पूरा करने के बाद अश्विन की लेग साइड से बाहर जाती गेंद को खेलने की कोशिश में विकेटकीपर श्रीकर भरत को कैच दे बैठे।

लगभग 60 ओवर तक पैड बांधकर अपनी पारी का इंतजार कर रहे एलेक्स कैरी (00) अश्विन के इसी ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में शॉर्ट थर्ड मैन पर अक्षर पटेल के हाथों लपके गए। मिशेल स्टार्क भी छह रन बनाने के बाद अश्विन की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच देकर पवेलियन लौटे।

ख्वाजा और लियोन ने हालांकि चाय तक टीम को और झटके नहीं लगने दिए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 255 रन से की। टीम ने सुबह के सत्र में 92 रन जोड़े और इस दौरान एक भी विकेट नहीं गंवाया। अब तक बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रही पिच पर भारतीय गेंदबाजों को सुबह के सत्र में विकेट हासिल करने के लिए जूझना पड़ा है।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आक्रामक और रक्षात्मक दोनों ही तरह से खेलने के दौरान दबदबा बनाने में सफल रहे हैं। पहले दिन के खेल के अंतिम लम्हों में दूसरी नई गेंद से काफी रन लुटाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सुबह के सत्र में रन रोकने को तरजीह दी। बाउंड्री रोकने के लिए उन्होंने डीप प्वाइंट, डीप स्क्वायर लेग और डीप फाइन लेग लगाया।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमटीम इंडियामुंबई इंडियंसआईपीएल 2023
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या