ICC Under-19 Women’s T20 World Cup 2025: 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, निकी प्रसाद करेंगी कप्तानी, देखें भारतीय टीम लिस्ट

ICC Under-19 Women’s T20 World Cup 2025: भारत ने अगले साल 18 जनवरी से दो फरवरी तक मलेशिया के कुआलालंपुर में खेले जाने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 24, 2024 12:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देICC Under-19 Women’s T20 World Cup 2025:  ICC Under-19 Women’s T20 World Cup 2025:  ICC Under-19 Women’s T20 World Cup 2025: 

ICC Under-19 Women’s T20 World Cup 2025: महिला चयन समिति ने आगामी आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 18 जनवरी, 2025 से 02 फरवरी, 2025 तक मलेशिया में खेला जाएगा। 4 समूह में टीम को रखा गया है और प्रत्येक समूह में 4 टीमें शामिल हैं। गत चैंपियन भारत को ग्रुप ए में मेजबान मलेशिया अंडर19, वेस्टइंडीज अंडर19 और श्रीलंका अंडर19 के साथ रखा गया है। कुआलालंपुर में बायुमास ओवल ग्रुप स्टेज मैचों की मेजबानी करेगा। मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

ICC Under-19 Women’s T20 World Cup 2025: भारतीय टीम-

निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नंदना एस, इरा जे, अनादि टी।

ICC Under-19 Women’s T20 World Cup 2025: कार्यक्रम का स्थान-

1. 19 जनवरी, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे, बनाम वेस्टइंडीज

2. 21 जनवरी, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे, बनाम मलेशिया

3. 23 जनवरी. भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे, बनाम श्रीलंका।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने टीम की घोषणा की जिसका नेतृत्व निकी प्रसाद करेंगी जबकि सानिका चालके उप-कप्तान होंगी। टीम में कमलिनी जी और भाविका अहिरे के रूप में दो विकेटकीपर हैं, जबकि तीन स्टैंडबाय खिलाड़ी नंदना एस, इरा जे और अनादि टी को भी टीम में शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है।

भारत मौजूदा चैंपियन है और उसे मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। उसके बाद वह मलेशिया (21 जनवरी) और श्रीलंका (23 जनवरी) के खिलाफ मैच खेलेगा। ग्रुप चरण के मैच 19 से 23 जनवरी के बीच खेले जाएंगे।

इनमें प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली तीन टीम 25 से 29 जनवरी के बीच होने वाले सुपर सिक्स में जगह बनाएंगी। सुपर सिक्स में छह छह टीम के दो ग्रुप होंगे। सुपर सिक्स में प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी जो 31 जनवरी को खेला जाएगा। फाइनल दो फरवरी को होगा।

ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने 2023 में खेले गए विश्व कप में अपनी भागीदारी के माध्यम से इस प्रतियोगिता में जगह बनाई जबकि मलेशिया को मेजबान होने के कारण सीधा प्रवेश मिला। नेपाल, नाइजीरिया, समोआ, स्कॉटलैंड और अमेरिका ने क्षेत्रीय टूर्नामेंट जीत कर प्रतियोगिता में अपनी जगह सुरक्षित की।

टॅग्स :आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कपमलेशियाबीसीसीआईआईसीसी वर्ल्ड कप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या