DCW vs MIW: डब्ल्यूपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया, भाटिया और हरमनप्रीत ने लगाए अर्धशतक

डब्ल्यूपीएल 2024 के उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 171/5 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मुंबई इंडियंस ने भाटिया और कौर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत लक्ष्य को 6 विकेट खोकर खेल की अंतिम गेंद में हासिल कर लिया।

By रुस्तम राणा | Published: February 23, 2024 11:22 PM

Open in App
ठळक मुद्देपहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 171/5 रनों का स्कोर खड़ा कियाजवाब में मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य को 6 विकेट खोकर खेल की अंतिम गेंद में हासिल कर लियाखेल की अंतिम गेंद पर एस सजना ने छक्का जड़कर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई

Womens Premier League 2024: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) सीजन -2 के पहले मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट मात दी। शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई की चौके और  तरफ से यस्तिका भाटिया ने अपने डब्ल्यूपीएल का पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने  45 गेंदों में 8 चौकों और 2  छक्कों की मदद 57 रनों की पारी खेली।

वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर अर्धशतकीय पारी  खेलते हुए टीम को लक्ष्य के करीब ले गईं। कप्तान ने 34 गेंदों में 55 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंतिम गेंद में 5 रन चाहिए थे, जिसके बाद एस सजना ने छक्का जड़कर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई।  डब्ल्यूपीएल 2024 के उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 171/5 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मुंबई इंडियंस ने भाटिया और कौर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत लक्ष्य को 6 विकेट खोकर खेल की अंतिम गेंद में हासिल कर लिया। 

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एलिस कैप्सी के शानदार 75 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में 171/5 रनों का स्कोर खड़ा किया है। इसमें कप्तान मैग लैनिंग ने 31 रन जोड़े। जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रनों की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस की तरफ से ब्रंट और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जबकि दिल्ली की तरफ से अरुंधति रेड्डी, एलिस कैप्सी ने दो-दो विकेट लिए। 

टॅग्स :विमेंस प्रीमियर लीगमुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या