भारत के लंच तक दो विकेट पर 59 रन

By भाषा | Published: February 07, 2021 11:41 AM

Open in App

चेन्नई, सात फरवरी भारत ने इंग्लैंड के 578 रन के जवाब में पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां लंच तक दो विकेट पर 59 रन बनाये।

भारत अभी इंग्लैंड से 519 रन पीछे है।

लंच के समय चेतेश्वर पुजारा 20 और कप्तान विराट कोहली चार रन पर खेल रहे थे। भारत ने दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (छह) और शुभमन गिल (29) के विकेट गंवाये। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने दोनों विकेट लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या