लाइव न्यूज़ :

Zomato pure veg mode: शाकाहारी ग्राहक पर नजर, प्योर वेज फ्लीट किया लॉन्च, जानें सबकुछ, कैसे करें ऑर्डर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2024 11:45 IST

Zomato pure veg mode: जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शाकाहारी उत्पादों की आपूर्ति करने वाले कर्मचारियों को हरे रंग की वेशभूषा पहनाने का विचार छोड़ा जा रहा है और सभी आपूर्तिकर्ता लाल रंग की वेशभूषा में ही रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसभी कर्मचारी पहले की तरह सिर्फ लाल रंग की वेशभूषा में ही नजर आएंगे।शाकाहारी ग्राहकों के लिए एक अलग दस्ता शुरू करना जारी रख रहे हैं।आवासीय सोसाइटी के भीतर घुसने देने को लेकर विवाद हो सकता है।

Zomato pure veg mode: लोकप्रिय खाद्य वितरण कंपनी जोमैटो की नजर शाकाहारी ग्राहक पर है। 100 प्रतिशत शाकाहारी आहार प्राथमिकता वाले ग्राहकों के लिए एप्लिकेशन पर "शुद्ध शाकाहारी मोड" लॉन्च किया। सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा कि भारत में दुनिया में शाकाहारियों का प्रतिशत सबसे बड़ा है। खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन आपूर्ति करने वाली कंपनी जोमैटो ने शाकाहारी उत्पादों की आपूर्ति के लिए एक अलग सेवा शुरू करने को लेकर हो रही आलोचना के बीच बुधवार को कहा कि उसके सभी कर्मचारी पहले की तरह सिर्फ लाल रंग की वेशभूषा में ही नजर आएंगे।

जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शाकाहारी उत्पादों की आपूर्ति करने वाले कर्मचारियों को हरे रंग की वेशभूषा पहनाने का विचार छोड़ा जा रहा है और सभी आपूर्तिकर्ता लाल रंग की वेशभूषा में ही रहेंगे। गोयल ने कहा, "हम शाकाहारी ग्राहकों के लिए एक अलग दस्ता शुरू करना जारी रख रहे हैं।

लेकिन हमने वेशभूषा के रंग के आधार पर फर्क को हटाने का फैसला किया है। हमारे सामान्य दस्ते और शाकाहारी दस्ते दोनों के ही सदस्य लाल रंग की वेशभूषा में ही रहेंगे।" दरअसल शाकाहारी उत्पादों की आपूर्ति के लिए एक अलग दस्ता बनाने के जोमैटो के फैसले का सोशल मीडिया पर विरोध होने लगा था।

लोगों का कहना था कि लाल और हरे रंग के आधार पर आपूर्तिकर्ताओं को आवासीय सोसाइटी के भीतर घुसने देने को लेकर विवाद हो सकता है। इसी के बाद जोमैटो ने इस फैसले में बदलाव किया है। गोयल ने कहा कि सभी चालकों के सिर्फ लाल रंग की ही वेशभूषा में रहने से शाकाहारी या मांसाहारी उत्पादों के आपूर्तिकर्ताओं के बीच कोई फर्क नहीं हो सकेगा। हालांकि कंपनी के ऐप पर ये दोनों खंड अलग-अलग नजर आते रहेंगे। 

टॅग्स :जोमैटोFood Corporation of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

कारोबारयुद्ध के दौर में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की शक्ति?, कृषि क्षेत्र में 1,62,671 करोड़ रुपए आवंटन

कारोबारइटर्नल का लाभ 73 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये, आखिर क्यों सीईओ पद छोड़ेंगे दीपिंदर गोयल, 1 फरवरी से प्रभावी, कौन संभालेगा

कारोबारगिग-वर्कर्स: डिजिटल सुविधा की चकाचौंध में पसीने का अंधेरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम