लाइव न्यूज़ :

जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्सर्च के बीच विलय संबंधी हुआ समझौता, पुनीत गोयनका होंगे नई इकाई के प्रबंध निदेशक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2021 14:28 IST

सितंबर में जब विलय की घोषणा हुई थी तब दोनों नेटवर्क ने कहा था कि सोनी 1.575 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी और विलय करके बनाई गई नई इकाई में 52.93 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी और इसमें जील की हिस्सेदारी 47.07 प्रतिशत रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देजी और सोनी के बीच विलय के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैंसितंबर में दोनों के बीच विलय की घोषणा हुई थी पुनीत गोयनका विलय के बाद बनी इकाई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे

नयी दिल्लीः  प्रमुख मीडिया फर्म सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्रालि (एसपीएनआई) और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (जील) ने बुधवार को कहा कि उनके बीच विलय के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। दोनों कंपनियों ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि ‘‘जील और एसपीएनआई के बीच विलय संबंधी समझौता हुआ है जिसके तहत उनके लाइनर नेटवर्क, डिजिटल संपत्तियों, निर्माण परिचालन और कार्यक्रम लाइब्रेरी को साथ लाया जाएगा।’’

सितंबर में जब विलय की घोषणा हुई थी तब दोनों नेटवर्क ने कहा था कि सोनी 1.575 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी और विलय करके बनाई गई नई इकाई में 52.93 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी और इसमें जील की हिस्सेदारी 47.07 प्रतिशत रहेगी।

बयान में कहा गया कि इस समझौते के तहत एसपीएनआई के पास लगभग 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर का नकद अधिशेष उपलब्ध होगा। इसमें कहा गया कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड के पुनीत गोयनका विलय के बाद बनी इकाई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। 

टॅग्स :Zee EntertainmentसोनीSonySony Pictures Networks India
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्कीUpcoming Movies and Web Series July 2025: जुलाई में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये वेब सीरीज और फिल्में, देखें लिस्ट

क्रिकेटIND vs ENG Test series schedule: जियोस्टार पर देखिए भारत-इंग्लैंड सीरीज?, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया से हाथ मिलाया

क्रिकेटसोनी ने 170 मिलियन डॉलर के बेस प्राइस पर एशिया कप के मीडिया अधिकार हासिल किए

क्रिकेटIndia vs Zimbabwe 1st T20 Live Streaming: जिम्बाब्वे के साथ आज इंडिया का मुकाबला, जानें कब-कहाँ और कैसे देखें लाइव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम