लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब भारतीय वीडियो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सिमसिम का अधिग्रहण करेगा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 11:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई यूट्यूब ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय वीडियो ई-कॉमर्स मंच सिमसिम का अधिग्रहण करेगा, जिसका मकसद छोटे व्यवसायों और खुदरा विक्रेताओं को नए ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करना है।

गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘‘हम दर्शकों को स्थानीय व्यवसायों के उत्पादों को खोजने और खरीदने में मदद करने के लिए एक और कदम उठा रहे हैं: हमने सिमसिम का अधिग्रहण करने के लिए एक बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और आने वाले हफ्तों में लेनदेन पूरा होने की उम्मीद है।’’

कंपनी ने हालांकि लेनदेन के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया।

ब्लॉगपोस्ट में कहा गया कि सिमसिम में तत्काल कोई बदलाव नहीं होगा और ऐप स्वतंत्र रूप से काम करना जारी रखेगा।

सिमसिम के सह-संस्थापक अमित बगरिया, कुणाल सूरी और सौरभ वशिष्ठ ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस मंच की शुरुआत पूरे भारत में उपयोगकर्ताओं को आसानी से ऑनलाइन खरीदारी में मदद के लिए की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा