लाइव न्यूज़ :

World Economic Forum 2023: कोविड ने दुनिया को प्रभावित किया, आर्थिक और मानवीय संकट को जन्म दिया, दावोस में बोले वैष्णव, डिजिटल मंच में काम को आसान किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2023 16:35 IST

World Economic Forum 2023: विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक-2023 में मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था जुझारू रही है और नीतिगत ढांचा बेहद मध्यम मुद्रास्फीति के साथ टिकाऊ वृद्धि के लिए रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे दुनिया को प्रभावित किया और एक आर्थिक तथा मानवीय संकट को जन्म दिया।कई देशों ने बड़े प्रोत्साहन पैकेजों के साथ अपने खजाने को खोलना शुरू कर दिया। काफी धन आ गया, जिसके चलते भारी मुद्रास्फीति का दबाव बना।

World Economic Forum 2023: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुए मानवीय और आर्थिक संकट से निपटने के लिए बेहद व्यावहारिक रुख अपनाया। उन्होंने आगे जोड़ा कि इसके चलते देश में मध्यम मुद्रास्फीति और उच्च वृद्धि दर सुनिश्चित हुई।

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक-2023 में मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था जुझारू रही है और नीतिगत ढांचा बेहद मध्यम मुद्रास्फीति के साथ टिकाऊ वृद्धि के लिए रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘महामारी ने दुनिया को प्रभावित किया और एक आर्थिक तथा मानवीय संकट को जन्म दिया।

कई देशों ने बड़े प्रोत्साहन पैकेजों के साथ अपने खजाने को खोलना शुरू कर दिया। इस कारण काफी धन आ गया, जिसके चलते भारी मुद्रास्फीति का दबाव बना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भले ही विशेषज्ञ कुछ भी कहें, लेकिन भारत ने पूंजी के महत्व को समझते हुए बेहद व्यावहारिक नजरिया अपनाया।’’

वैष्णव ने कहा कि भारत सरकार ने वित्तीय सहायता, मुफ्त भोजन और मुफ्त टीकों के साथ कमजोर आबादी पर ध्यान दिया और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल मंच के जरिये किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘इन फैसलों ने हमारे देश की नियति को आकार दिया है और हम मजबूत तथा टिकाऊ वृद्धि के रास्ते पर है।

हम अपने व्यावहारिक नजरिये के कारण उच्च वृद्धि और मध्यम मुद्रास्फीति हासिल करने में सक्षम हैं।’’ मंत्री ने आगे कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि राजकोषीय नीति और मौद्रिक नीति एक साथ चले, जबकि कई दूसरे देश ऐसा नहीं कर सके। हमने पहला लक्ष्य बनाया मुद्रास्फीति को मध्यम स्तर पर रखना और वह भी 10 साल की लंबी अवधि के लिए। साथ ही यह सुनिश्चित किया कि हम जल्दी से उच्च वृद्धि दर पर लौट आएं।’’ 

टॅग्स :विश्व आर्थिक मंच 2023Ashwini Vaishnavदावोसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

कारोबार10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी?, शहरी कायाकल्प के लिए 100000 करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?