लाइव न्यूज़ :

सर्दी की दस्तक के साथ बढ़ा ऊनी कपड़ों का बिजनेस, कारोबारियों में भी खुशी

By राहुल मिश्रा | Updated: December 14, 2017 15:09 IST

एक तरफ जहां लोग ठंड का कहर झेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देश का एक बड़ा तबका इस सर्दी से खुश नजर आ रहा है।

Open in App

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। पूरे उत्तर भारत सहित देश के अन्य हिस्सों में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है। घने बादल छाने के साथ हुई बूंदाबांदी ने रही-बची कसर पूरी कर दी है।

वहीं, सर्दी के दस्तक देने के साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार भी गरमा गया है। बाजार में बच्चों से लेकर बड़ों तक के ऊनी डिजाइनर कपड़े उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने गर्मी में बिकने वाले कपड़ों का स्टॉक हटा सर्दियों के कपड़े सजा दिए हैं।

सुबह से शाम तक कपड़ों की दुकानों पर खरीददारों का आने-जाने का सिलसिला जारी है। सर्दी का मौसम देखते हुए कई जगह डिस्काउंट ऑफर भी लगाए गए हैं।

समय के साथ फैशन ट्रेंड भी बदल रहा है और इस बदलते ट्रेंड के साथ ऊनी कपड़ों का लुक व डिजाइन भी बदल गया है। लोगों के फैशन के मद्देनजर बाजार में भी डिजाइनर कपड़े हर रेंज के बिक रहे हैं।

इस रेंज में उपलब्ध हैं ऊनी कपड़े

अगर ऊनी कपड़ों के रेंज की बात करें तो लड़कियों के लिए -ब्लेजर लुक कार्डिगन: 850 - 1500 रुपए तक, लांग कुर्ती : 300- 2500 रुपए, ऊनी टॉप : 580-700 रुपए, स्टॉल्स : 300 रुपए से शुरू हैं। वहीं, अगर बात पुरुषों की करें तो 300 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक की रेंज में अच्छे और गर्म ऊनी कपड़े बाजार में उपलब्ध हैं।

टॅग्स :बिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीवूलेन बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी