लाइव न्यूज़ :

Wipro के सीईओ आबिदअली नीमचवाला ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2020 09:29 IST

आबिदअली जेड नीमचवाला को 1 फरवरी 2016 को सीईओ के रुप में नियुक्त किया गया था। नीमचवाला के पास आईटी सेक्टर में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

Open in App

सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो ने शुक्रवार को बताया कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक अबिदअली जेड नीमचवाला ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि 52 वर्षीय नीमचवाला तब तक इस पद पर बने रहेंगे जब तक उनकी जगह पर कोई नई नियुक्ति नहीं हो जाती है। ऐसा करने का मकसद यह है कि कंपनी का कामकाज प्रभावित न हो।

उसने बताया कि नीमचवाला ने अपनी पारिवारिक प्रतिबद्धताओं की वजह से पद से हटने का निर्णय लिया है। कंपनी ने नीमचलवाला के नेतृत्व और योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया है। वहीं नीमचवाला ने कहा कि उनके लिए विप्रो में सेवा देना सम्मान की बात रही है। उन्होंने अजीम प्रेमजी को इसके लिए धन्यवाद दिया।

 

नीमचवाला 2015 अप्रैल से विप्रो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और ग्रुप प्रेसिडेंट थे। इन्हें 1 फरवरी 2016 को सीईओ के रुप में नियुक्त किया गया था। नीमचवाला के पास आईटी सेक्टर में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत