लाइव न्यूज़ :

कौन थे संजय कपूर?, ब्रिटेन में दिल का दौरा और 53 वर्ष में असामयिक निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2025 13:16 IST

सोना कॉमस्टार के चेयरमैन एवं गैर-कार्यकारी निदेशक संजय जे. कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड (ब्रिटेन) में अचानक दिल का दौरा पड़ने से 53 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक परिवहन प्रौद्योगिकी कंपनी के रूप में आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भारतीय उद्योग परिसंघ की विनिर्माण परिषद के सह-अध्यक्ष भी रह चुके थे।सोना कॉमस्टार का गठन 1995 में किया गया था। अग्रणी मोटर वाहन प्रौद्योगिकी कंपनी है।

नई दिल्लीः मोटर वाहन घटक विनिर्माण कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का बृहस्पतिवार को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। खबरों के अनुसार, उद्योगपति संजय कपूर को पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ा था। वह 53 वर्ष के थे। सोना कॉमस्टार ने बयान में कहा, ‘‘ हमें अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि सोना कॉमस्टार के चेयरमैन एवं गैर-कार्यकारी निदेशक संजय जे. कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड (ब्रिटेन) में अचानक दिल का दौरा पड़ने से 53 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया।’’

बयान में कहा गया है कि एक दूरदर्शी नेता के रूप में कपूर ने सोना कॉमस्टार को नवाचार, स्थिरता एवं उद्देश्य पर आधारित एक वैश्विक परिवहन प्रौद्योगिकी कंपनी के रूप में आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें कहा गया है कि अपनी व्यावसायिक उपलब्धियों के अलावा वह एक समर्पित पिता, कई लोगों के लिए मार्गदर्शक और भारत के विनिर्माण एवं परिवहन क्षेत्रों के अथक समर्थक थे। कपूर, ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और भारतीय उद्योग परिसंघ की विनिर्माण परिषद के सह-अध्यक्ष भी रह चुके थे।

सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कपूर एक दूरदर्शी नेता एवं दयालु व्यक्ति थे, जिनके मार्गदर्शन ने सोना कॉमस्टार की सफलता को आकार दिया। कंपनी ने कहा, ‘‘ हम अपने ग्राहकों, व्यापार भागीदारों, कर्मचारियों एवं शेयरधारकों को आश्वस्त करते हैं कि हमारे परिचालन तथा संभावनाएं अपरिवर्तित रहेंगी क्योंकि हम उनकी विरासत का सम्मान करते हैं।’’ सोना कॉमस्टार का गठन 1995 में किया गया था। यह एक अग्रणी मोटर वाहन प्रौद्योगिकी कंपनी है।

गुड़गांव स्थित कंपनी भारत, अमेरिका, सर्बिया, मैक्सिको और चीन में विनिर्माण व ‘असेंबली’ सुविधाओं, अनुसंधान एवं विकास केंद्रों और इंजीनियरिंग क्षमता केंद्रों के साथ एक वैश्विक आपूर्तिकर्ता है। सोना कॉमस्टार मुख्य रूप से मोटर वाहन मूल उपकरण विनिर्माता (ओईएम) के लिए ‘ऑटोमोटिव सिस्टम’ और घटकों को डिजाइन, उनका विनिर्माण एवं आपूर्ति करता है।

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने तीन दिन पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें लिखा था ‘‘पृथ्वी पर आपका समय सीमित है। अगर-मगर की चिंता किए बिना खुलकर जीवन का आनंद लें।’’ कंपनी तेजी से बढ़ते वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार की अग्रणी आपूर्तिकर्ता भी है।

टॅग्स :करिश्मा कपूरमुंबईदिल्लीLondonब्रिटेनइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स