लाइव न्यूज़ :

कौन हैं ध्रुव श्रृंगी?, यात्रा ऑनलाइन ने कार्यकारी चेयरमैन बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2025 13:41 IST

कंपनी ने सिद्धार्थ गुप्ता को 25 नवंबर से अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की भी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने कहा कि श्रृंगी, जो शुरुआत से ही सीईओ हैं।नई भूमिका में यात्रा के दीर्घावधि के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे।नेतृत्व में रणनीतिक बदलाव अगले चरण की वृद्धि को आगे बढ़ाएगा।

नई दिल्लीः ऑनलाइन यात्रा सेवा कंपनी ‘यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड’ ने मंगलवार को अपने नेतृत्व में बदलाव की घोषणा की। इसके तहत कंपनी ने सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ध्रुव श्रृंगी को निदेशक मंडल में कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है। यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने सिद्धार्थ गुप्ता को 25 नवंबर से अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की भी घोषणा की। कंपनी ने कहा कि श्रृंगी, जो शुरुआत से ही सीईओ हैं।

इस नई भूमिका में यात्रा के दीर्घावधि के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे, जिसमें वैश्विक विस्तार, नवोन्मेषण और शेयरधारकों के लिए मूल्यवर्धन शामिल है। वह निदेशक मंडल और नेतृत्व प्रदान करने वाली टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। कंपनी ने कहा है कि नेतृत्व में रणनीतिक बदलाव अगले चरण की वृद्धि को आगे बढ़ाएगा।

क्रिस्टल क्रॉप ने नंद किशोर अग्रवाल को मानद चेयरमैन बनाया, पुत्र अंकुर कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त

कृषि रसायन बनाने वाली कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने अपने संस्थापक नंद किशोर अग्रवाल को मानद चेयरमैन नियुक्त किया है। इसके साथ ही अग्रवाल के पुत्र अंकुर को कार्यकारी चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बनाया गया है। नेतृत्व में यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब कंपनी कृषि क्षेत्र में तेजी से बदलते वैश्विक माहौल के बीच फसल सुरक्षा, बीज, जैव प्रौद्योगिकी और हरित खेती के समाधान क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है।

कंपनी ने बयान में कहा कि नंद किशोर अग्रवाल, जिन्होंने चार दशक पहले कंपनी शुरू की थी, रणनीतिक सलाह देंगे और शिक्षा, आजीविका और सतत विकास में परमार्थ कार्यों पर ध्यान देंगे। अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह बदलाव एक सोच-समझकर भविष्य के लिए उत्तराधिकार की तैयारी को दिखाता है।’’ अंकुर अग्रवाल, जो पहले प्रबंध निदेशक थे, ने कहा कि वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए नवोन्मेषण और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी संगठन बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

टॅग्स :दिल्लीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?