लाइव न्यूज़ :

Challa Sreenivasulu Setty Sbi: जानें कौन हैं सीएस शेट्टी, एसबीआई के होंगे नए चेयरमैन!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 29, 2024 18:41 IST

Challa Sreenivasulu Setty Sbi: वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन पद के लिए बैंक के वरिष्ठतम प्रबंध निदेशक सीएस शेट्टी के नाम की सिफारिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देChalla Sreenivasulu Setty Sbi: चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी की सिफारिश करता है।Challa Sreenivasulu Setty Sbi: शेट्टी ने एसबीआई में लगभग 36 साल बिताए हैं।Challa Sreenivasulu Setty Sbi: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर शामिल हैं।

Challa Sreenivasulu Setty Sbi: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के वरिष्ठतम प्रबंध निदेशक चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी (सीएस शेट्टी) अगले चेयरमैन हो सकते हैं। वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने शनिवार को शेट्टी के नाम की सिफारिश की है। शेट्टी वर्तमान में एसबीआई के प्रबंध निदेशक हैं तथा अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग, वैश्विक बाजार और प्रौद्योगिकी विभागों का कार्यभार संभालते हैं। वह दिनेश कुमार खारा का स्थान लेंगे, जो 28 अगस्त को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। खारा की आयु 28 अगस्त को 63 वर्ष हो जाएगी, जो एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए ऊपरी आयु सीमा है।

12 साल की उम्र से चल्ला श्रीनिवासुलु ने अपनी स्कूल की छुट्टियां छोटे दक्षिण भारतीय गांव पोटलापाडु में अपने पिता की किराने की दुकान के लिए कर्ज इकट्ठा करने में बिताईं। शेट्टी गांव के 150 घरों में जाकर किसानों से साल के शुरू में बकाया पैसा वसूल करते थे। उनके और उनके भाई के पास उन लोगों की एक सूची थी जिन पर नकद बकाया था। वे एक-एक करके उनसे मिलने जाते थे।

शेट्टी ने ऋण एकत्र करना जारी रखा है। वह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के तीन प्रबंध निदेशकों में से एक हैं। देश के सबसे बड़े ऋणदाता के शीर्ष पद से एक पायदान नीचे है। शेट्टी ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के लिए कर्ज इकट्ठा करने के दो प्रमुख सबक सीखे हैं। शेट्टी ने एसबीआई में लगभग 36 साल बिताए हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों की तलाश करने वाली संस्था एफएसआईबी ने इस पद के लिए 29 जून, 2024 को तीन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया। एफएसआईबी ने बयान में कहा, “प्रदर्शन, समग्र अनुभव और मौजूदा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए ब्यूरो एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी की सिफारिश करता है।”

परंपरा के अनुसार, चेयरमैन की नियुक्ति एसबीआई के मौजूदा प्रबंध निदेशकों में से की जाती है। एफएसआईबी मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) को नाम की सिफारिश करेगा जो इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगी। एसीसी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

एफएसआईबी के अध्यक्ष कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा हैं। ब्यूरो के सदस्यों में वित्तीय सेवा सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर शामिल हैं। जिन अन्य दो एमडी का साक्षात्कार लिया गया, वे अश्विनी कुमार तिवारी और विनय एम टोंस हैं।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियाSBIनरेंद्र मोदीNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!