लाइव न्यूज़ :

आप कतर गए हैं और पर्स में नहीं पैसा तो क्या करेंगे?, नो टेंशन, यूपीआई से करें खरीदारी, एनआईपीएल और कतर नेशनल बैंक ने शुरू की सुविधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2025 17:49 IST

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने बुधवार को बयान में कहा कि ‘कतर ड्यूटी फ्री’ की दुकानें इस सुविधा का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती प्रतिष्ठान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधीरे-धीरे यह सुविधा अन्य प्रमुख पर्यटक स्थलों और बाजारों में भी उपलब्ध होगी। डिजिटल भुगतान प्रणाली का संचालन करने वाली कंपनी एनपीसीआई की एक अनुषंगी है।व्यापारियों को ज्यादा ग्राहक मिलेंगे और डिजिटल लेनदेन बढ़ेगा।

नई दिल्लीः अब भारतीय यात्री कतर में भी यूपीआई के जरिये भुगतान कर सकेंगे। एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने कतर नेशनल बैंक (क्यूएनबी) के साथ मिलकर इस सुविधा की शुरुआत की है। इस पहल के तहत क्यूएनबी से जुड़े दुकानदार और नेटस्टार्स के भुगतान समाधान का इस्तेमाल करने वाली पॉइंट-ऑफ-सेल मशीनों पर यूपीआई क्यूआर कोड से भुगतान किया जा सकेगा। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने बुधवार को बयान में कहा कि ‘कतर ड्यूटी फ्री’ की दुकानें इस सुविधा का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती प्रतिष्ठान हैं।

धीरे-धीरे यह सुविधा अन्य प्रमुख पर्यटक स्थलों और बाजारों में भी उपलब्ध होगी। कतर आने वाले अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों में भारतीय यात्री दूसरे स्थान पर हैं। नई सुविधा से उन्हें नकदी रखने और मुद्रा बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। एनआईपीएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितेश शुक्ला ने कहा, ‘‘यह साझेदारी यूपीआई की वैश्विक स्वीकृति बढ़ाने और एक अंतरराष्ट्रीय भुगतान नेटवर्क बनाने की दिशा में अहम कदम है।’’ एनआईपीएल देश में डिजिटल भुगतान प्रणाली का संचालन करने वाली कंपनी एनपीसीआई की एक अनुषंगी है।

क्यूएनबी के समूह मुख्य व्यवसाय अधिकारी यूसुफ महमूद अल-नीमा ने कहा कि इस पहल से भारतीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी और कतर के खुदरा एवं पर्यटन क्षेत्र को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा की शुरुआत से स्थानीय व्यापारियों को ज्यादा ग्राहक मिलेंगे और डिजिटल लेनदेन बढ़ेगा।

फोनपे ने आईपीओ की मंजूरी मांगी, सेबी को गोपनीय मार्ग से सौंपे दस्तावेज

डिजिटल भुगतान प्रदाता फोनपे ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि फोनपे लिमिटेड ने ‘प्री-फाइलिंग’ गोपनीय मार्ग के जरिये आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए हैं।

प्रवक्ता ने हालांकि आईपीओ के आकार का खुलासा करने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने जून में बताया था कि सार्वजनिक पेशकश में सहायता के लिए कंपनी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन चेस, सिटीग्रुप और मॉर्गन स्टेनली को शामिल किया है।

टॅग्स :QatarUPI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्वईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट को बनाया निशाना, कई मिसाइलें दागी; ट्रंप ने किया रिएक्ट

कारोबारभारत में तेज़ी से लोकप्रिय होता एक क्रेडिट कार्ड, लाखों लोग इसे ले चुके हैं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?