लाइव न्यूज़ :

PARAKH Program: पहला राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण तीन नवंबर को, देश भर के 1.1 करोड़ विद्यार्थियों होंगे शामिल, जानें क्या है और कैसे करता है काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2023 17:39 IST

PARAKH Program: सर्वेक्षण का उद्देश्य शिक्षा के उन क्षेत्रों की पहचान करना है जहां सुधार की जरूरत है और इसमें ब्लॉक स्तर तक के स्कूलों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) से पहले किया जाने वाले सर्वेक्षण है।स्कूल बोर्डों को एक साझा स्तर पर लाने का जिम्मा सौंपा गया है।राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण 2023 तीन नवंबर को निर्धारित है।

PARAKH Program: राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक ‘परख’ द्वारा पहला राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण तीन नवंबर को किया जाएगा और इसमें देश भर के 1.1 करोड़ विद्यार्थियों को शामिल जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

विभिन्न राज्यों में किए जाने वाले इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शिक्षा के उन क्षेत्रों की पहचान करना है जहां सुधार की जरूरत है और इसमें ब्लॉक स्तर तक के स्कूलों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। यह शिक्षा मंत्रालय के वार्षिक राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) से पहले किया जाने वाले सर्वेक्षण है।

एनएएस जिला स्तर पर किया जाता है। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि यह ‘प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा एवं समग्र विकास के लिये ज्ञान का विश्लेषण’ (परख) द्वारा कराए जाने वाला पहला सर्वेक्षण होगा। ‘परख’ एनसीईआरटी के तहत आने वाला एक संगठन है। परख को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूल बोर्डों को एक साझा स्तर पर लाने का जिम्मा सौंपा गया है।

राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण 2023 तीन नवंबर को निर्धारित है। इस सर्वेक्षण की योजना इस तरह से बनाई गई है कि यह तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सीखने के मानकों को बढ़ाए। ब्लॉक स्तर पर संचालित होने वाले इस सर्वेक्षण में शिक्षा के मूलभूत, प्रारंभिक और मध्य चरणों तक की दक्षताओं की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।

टॅग्स :एजुकेशनEducation Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित