लाइव न्यूज़ :

जानें कौन हैं देश की सबसे अमीर 10 महिलाएं, मुकेश अंबानी के परिवार में किसी का भी नाम नहीं हुआ शामिल

By भाषा | Updated: August 14, 2018 01:46 IST

गोदरेज समूह की स्मिता कृष्णा, एचसीएल रोशनी नडार और बेनेट कोलमेन की इंदु जैन देश की दस सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हैं।

Open in App

मुंबई, 14 अगस्त: गोदरेज समूह की स्मिता कृष्णा, एचसीएल रोशनी नडार और बेनेट कोलमेन की इंदु जैन देश की दस सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हैं। 

कोटक वेल्थ और हुरुन रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष दस सबसे अमीर महिलाओं की सूची के लिए संपत्ति की सीमा 8,000 करोड़ रुपये रखी गई थी। गोदरेज की स्मिता कृष्णा इस सूची में 37,570 करोड़ रुपये की संपदा के साथ शीर्ष पर हैं।  कृष्णा गोदरेज इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में शामिल हैं। 

उनके बाद एचसीएल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक रोशनी नडार का नंबर आता है। कंपनी के संस्थापक शिव नडार की पुत्री रोशनी की संपत्तियां 30,200 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

टाइम्स समूह की चेयरपर्सन इंदु जैन 26,240 करोड़ रुपये की संपत्तियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वह देश के सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक बेनेट कोलमेन एंड कंपनी की चेयरपर्सन हैं।

बायोकॉन की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ 24,790 करोड़ रुपये की संपत्तियों के साथ चौथे स्थान पर हैं। शिव नडार की पत्नी किरण नडार 20,120 करोड़ रुपये की संपदा के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वह शिव नडार फाउंडेशन की न्यासी भी हैं। 

लीना गांधी तिवाही 10,730 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ छठे, संगीता जिंदल (10,450 करोड़ रुपये) सातवें और जयश्री उल्लाल (9,490 करोड़ रुपये) के साथ आठवें स्थान पर हैं।  अनु आगा 8,550 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ नौवें और श्रद्धा अग्रवाल 8,200 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं। 

इस रिपोर्ट में देश की 100 सबसे अधिक अमीर महिलाओं को शामिल किया गया है। सूची में शामिल महिलाओं की औसत संपत्ति 4,000 करोड़ रुपये है। सूची में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपदा वाली महिलाओं को स्थान दिया गया है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम