लाइव न्यूज़ :

हमने पढ़ा है, अर्थव्यवस्था कोविड महामारी की दूसरी लहर के बाद तेजी से आगे बढ़ रही है: न्यायालय

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:57 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कर्ज खातों को गैर-निष्पाादित परिसंपत्ति (एनपीए) या फंसा ऋण घोषित करने को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर और अन्य बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई को लेकर दायर याचिकाओं पर आगे सुनवाई से इनकार कर दिया। न्यायालय ने कहा कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के बाद देश में अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। शीर्ष अदालत ने कहा कि अवमानना का मामला अदालत और अवमानना करने वालों के बीच है तथा उसकी बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने को लेकर दिलचस्पी नहीं है। न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायाधीश विक्रम नाथ तथा न्यायाधीश हीमा कोहली की पीठ ने कहा, ‘‘हमने यह सोच-विचार कर तय किया है। हमारी अवमाना कार्रवाई करने में कोई रूचि नहीं है क्योंकि यह न्याय के हित में नहीं है।’’ पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता वित्तीय संपत्तियों के पुनर्गठन और प्रतिभूति हितों के प्रवर्तन कानून (सरफेसी कानून), 2002 के तहत मामले के समाधान को लेकर कदम उठाने को स्वतंत्र है। याचिकाएं दायर करने वालों की तरफ से पेश अधिवक्ता विशाल तिवारी ने कहा कि शीर्ष अदालत ने तीन सितंबर, 2020 को कहा था कि जिन खातों को 31 अगस्त, 2020 तक एनपीए घोषित नहीं किया गया, उसे अगले आदेश तक फंसे ऋण की श्रेणी में नहीं डाला जाए। इसके बावजूद बैंकों ने खातों को सरफेसी कानून के तहत एनपीए घोषित किया है। पीठ ने पहले कहा, ‘‘हमने अखबारों में पढ़ा है कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था में तीव्र गति से पुनरूद्धार हो रहा है... दूसरी लहर के बाद से जब ये आदेश पारित किये गये थे, तब से काफी चीजें हो चुकी हैं। हम इसके लिये आरबीआई को कुछ नहीं कहेंगे। अवमानना का मामला न्यायालय और अवमानना करने वाले के बीच है।’’ तिवार ने कहा कि आरबीआई ने खुद ही पिछले साल मार्च में राष्ट्रव्यापी नॉलकडाउन के बाद नोटिस जारी किया था जिसमें कर्ज की किस्तों के भुगतान से छूट दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम