लाइव न्यूज़ :

WAVES Summit 2025: 100 अरब डॉलर का होगा भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग?, मुकेश अंबानी बोले-लाखों नौकरियां,  भारत एक अग्रणी डिजिटल राष्ट्र बनेगा

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 1, 2025 21:01 IST

WAVES Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत एक अग्रणी डिजिटल राष्ट्र बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रभाव और पहुँच को बढ़ा दिया है।भारत के सुपर-टैलेंटेड युवा वैश्विक मनोरंजन उद्योग पर राज करेंगे।लड़ाई में आपको 145 करोड़ भारतीयों का पूरा समर्थन है।

मुंबईः रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी का मानना है कि अगले दशक तक भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग चार गुना की वृद्धि दर्जा कर सकता है। यानी 100 अरब डॉलर से अधिक का आकंड़ा छू सकता है। अभी यह बाजार करीब 28 अरब डॉलर का है। मुकेश अंबानीमुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में बोल रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत एक अग्रणी डिजिटल राष्ट्र बन गया है।

कहानी कहने की कला और डिजिटल तकनीकों के मिश्रण ने भारत के मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रभाव और पहुँच को बढ़ा दिया है। AI और इमर्सिव तकनीकों के उपकरण हमारी कहानियों को पहले से कहीं अधिक आकर्षक बना सकते हैं और उन्हें तुरंत विभिन्न भाषाओं, देशों और संस्कृतियों के दर्शकों तक पहुँचा सकते हैं। मुझे विश्वास है कि भारत के सुपर-टैलेंटेड युवा वैश्विक मनोरंजन उद्योग पर राज करेंगे।“

पहलगाम में हाल ही में हुए बर्बर आतंकवादी हमले पर बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा “हम सभी पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री जी का कठिन परिस्थितियों में भी यहाँ आना एक मजबूत संदेश देता है। मोदी जी, शांति, न्याय और मानवता के  दुश्मनों के खिलाफ इस लड़ाई में आपको 145 करोड़ भारतीयों का पूरा समर्थन है। भारत की जीत भी निश्चित है।“

उन्होंने आगे कहा कि “वेव्स इनोवेशन, संस्कृति और सहयोग का ग्लोबल हब बनने को तैयार है। 5,000 से अधिक वर्षों की हमारी सभ्यतागत विरासत में, हमारे पास कालातीत कहानियों का विशाल खजाना मौजूद है रामायण और महाभारत से लेकर दर्जनों भाषाओं में लोककथाएँ और क्लासिक्स हैं। ये दुनिया भर के लोगों के दिलों को छूती हैं क्योंकि उनमें मानवीय मूल्य हैं, भाईचारा है, करुणा, साहस, प्रेम और सौंदर्य है। कोई भी देश भारत की कहानी कहने की ताकत का मुकाबला नहीं कर सकता।

टॅग्स :मुकेश अंबानीReliance Industriesनरेंद्र मोदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी