लाइव न्यूज़ :

Walmart layoffs: एक झटके में सैकड़ों कर्मचारियों को किया बाहर, वॉलमार्ट के डलास, अटलांटा तथा टोरंटो कार्यालयों में ताला!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 15, 2024 11:04 IST

Walmart layoffs: वॉलमार्ट के डलास, अटलांटा तथा टोरंटो कार्यालयों के श्रमिकों व कर्मियों को बेंटनविले, अर्कांसस, होबोकेन (न्यू जर्सी) और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्थित कार्यालयों में स्थानांतरित करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे‘वॉलमार्ट स्टाफ मेमो’ में छंटनी के कारण का उल्लेख नहीं किया गया। वॉलमार्ट के प्रवक्ता ने भी इस संबंध में किए गए सवाल का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।वॉलमार्ट की भारत में उपस्थिति फ्लिपकार्ट समूह के माध्यम से है।

Walmart layoffs: नए वित्त 2023-24 वर्ष में आफत आन पड़ी है। कई कंपनियों में छंटनी का दौर चल रहा है। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी वॉलमार्ट ने एक झटके में सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर किया। सैकड़ों कॉर्पोरेट नौकरियों में कटौती कर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है। वॉलमार्ट ने छंटनी की घोषणा की है जिससे सैकड़ों लोगों की नौकरियां प्रभावित होंगी। कंपनी के अनुसार, इसके साथ ही वॉलमार्ट के डलास, अटलांटा तथा टोरंटो कार्यालयों के श्रमिकों व कर्मियों को बेंटनविले, अर्कांसस, होबोकेन (न्यू जर्सी) और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्थित कार्यालयों में स्थानांतरित करना होगा।

‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के पास मौजूद ‘वॉलमार्ट स्टाफ मेमो’ में छंटनी के कारण का उल्लेख नहीं किया गया। केवल इतना कहा गया,‘‘हमारे व्यवसाय के कुछ हिस्सों में बदलाव किए गए हैं’’ जिसके परिणामस्वरूप छंटनी की जा रही है। वॉलमार्ट के प्रवक्ता ने भी इस संबंध में किए गए सवाल का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

पिछले साल कहा था कि उसे उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष 2026 के अंत तक उसके 65 प्रतिशत स्टोर ऑटोमेशन द्वारा सेवा प्रदान कर दिए जाएंगे। वॉलमार्ट ने फरवरी 2023 में अपने तीन अमेरिकी प्रौद्योगिकी केंद्रों को भी बंद कर दिया था। 31 जनवरी, 2024 तक वॉलमार्ट ने लगभग 2.1 मिलियन सहयोगियों को रोजगार दिया।

भारत में वॉलमार्टः  वॉलमार्ट की भारत में उपस्थिति फ्लिपकार्ट समूह के माध्यम से है। 2018 में 16 बिलियन डॉलर में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की थी। फ्लिपकार्ट ग्रुप में फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, फ्लिपकार्ट हेल्थ+, क्लियरट्रिप शामिल हैं। वॉलमार्ट PhonePe, Flipkart UPI का मूल संगठन भी है।

टॅग्स :अमेरिकाकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स