लाइव न्यूज़ :

महत्वपूर्ण आंकड़े उत्साहजनक, सामान्य हो रहा है ग्राहकों का भरोसा: आरबीआई लेख

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:43 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर बिजली खपत, ई-वे बिल जैसे महत्वपूर्ण संकेतक आने वाले समय में उत्साहजनक दिख रहे हैं और उपभोक्ताओं का भरोसा धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर लौट रहा है। यह बात अर्थव्यवस्था की स्थिति पर भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों के लिखे एक लेख में कही गयी है।

आरबीआई बुलेटिन में प्रकाशित लेख में यह भी कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता बनी हुई है। कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर नये सिरे से रोकथाम के उपाय किये जा रहे हैं।

इसमें लिखा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2021-22 की दूसरी तिमाही में तेजी से पटरी पर लौटी है। जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) महामारी-पूर्व स्थिति से ऊपर निकल गया है और मुद्रास्फीति कुल मिलाकर लक्ष्य के अनुरूप है।

केंद्रीय बैंक के अधिकारियों ने लेख में लिखा है, ‘‘महामारी संकट से बाहर निकलते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है।’’

इसमें कहा गया है कि दबी मांग के सामने आने, पूंजीगत व्यय पर सरकार के जोर, मजबूत बाह्य मांग और मानसून के सामान्य होने से पुनरुद्धार को गति मिल रही है।

संपर्क से जुड़ी सेवाओं के चालू होने और उपभोक्ता भरोसा बढ़ने से निकट भविष्य में संभावनाएं बेहतर होंगी।

आरबीआई ने साफ किया है कि लेख में कही गयी बातें लेखकों के अपने विचार है और कोई जरूरी नहीं है कि रिजर्व बैंक के विचार भी वही हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआओ साथ बैठकर शराब पीते है?, पत्नी वीरांगना ने पति पप्पू पर पत्थर से हमला किया और कुल्हाड़ी से सिर काट डाला

क्राइम अलर्टनांदेड़ः 2 बेटा उमेश-बजरंग ने पहले पिता रमेश सोनाजी लखे और मां राधाबाई लखे का गला घोंटने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की, आखिर वजह

क्रिकेटBCCI ने आईसीसी विश्व कप 2026 के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की, वैभव सूर्यवंशी आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम में शामिल

स्वास्थ्यक्या है पंख?, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की पहल, जानें सबकुछ

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकौन हैं जयश्री उल्लाल? भारतीय मूल की अरबपति हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में टॉप पर

कारोबारबिहार में कुपोषण, 69.4 फीसदी बच्चे शिकार?, बौनेपन की चपेट में 48 फीसदी, जीविका दीदियों ने किया सर्वे, बक्सर में 21,273 गर्भवती महिलाओं में से 2,739 कुपोषित?

कारोबारITR 2025: इनकम टैक्स रिफंड में हो रही देरी, जानिए 31 दिसंबर से पहले क्या करना जरूरी

कारोबारबनारस की फिजा बदली?, 2014 में 54.89 लाख पर्यटक काशी पहुंचे और 2025 में 146975155, देखिए 10 साल में 45.44 करोड़ भारतीय-विदेशी गलियों और घाटों की सैर

कारोबारPetrol Diesel Price Today: कहां सस्ता, कहां महंगा मिल रहा तेल? जानिए सभी शहरों के दाम