लाइव न्यूज़ :

खादी इंडिया क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: August 30, 2021 19:06 IST

Open in App

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू मंगलवार को यहां डिजिटल सवाल-जवाब प्रतियोगिता 'अमृत महोत्सव विथ खादी' का शुभारंभ करेंगे। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन एवं भारतीय राजनीति में खादी की भूमिका के बारे में प्रश्न शामिल होंगे। क्विज प्रतियोगिता 31 अगस्त से 14 सितंबर तक 15 दिन चलेगी। इसमें हर दिन खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के सभी डिजिटल मंच पर पांच प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए https://www.kviconline.gov.in/kvicquiz/ लिंक पर जाना होगा। प्रतिभागियों को 100 सेकंड के भीतर सभी पांच सवालों के जवाब देने होंगे। यह हर दिन सुबह 11 बजे शुरू होगा और अगले 12 घंटे यानी रात 11 बजे तक खुला रहेगा। हर दिन कुल 21 विजेताओं की घोषणा की जाएगी। हर दिन कुल मिलाकर 80,000 रुपये मूल्य के खादी इंडिया के ई-कूपन विजेताओं को दिए जाएंगे जिनका इस्तेमाल केवीआईसी के ऑनलाइन पोर्टल पर किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2024 LIVE: लघु उद्योगों में जोखिम होगा कम; क्रेडिट गारंटी योजना होगी शुरू, एमएसएमई पर बोलीं सीतारमण

कारोबारकच्चे तेल का आयात महंगा होने से बढ़ रहे हैं पेट्रोल, डीजल के दाम: राणे

कारोबाररक्षा प्रौद्योगिकी उत्पादों के दोहरे उपयोग से एमएसएमई नई ऊंचाईयों पर पहुंचेंगे: अधिकारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी