लाइव न्यूज़ :

वाहन कबाड़ नीति से आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा, रोजगार बढ़ेगा : गडकरी

By भाषा | Updated: August 17, 2021 23:56 IST

Open in App

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि राष्ट्रीय वाहन कबाड़ (स्क्रैप) नीति से आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा और देश में रोजगार बढ़ेगा। गडकरी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वाहन कबाड़ नीति केंद्र और राज्यों दोनों के लिए फायदे वाली है। इससे उन्हें 40,000 करोड़ रुपये तक का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मिलेगा। गडकरी ने इस बात का उल्लेख किया कि वाहन क्षेत्र 75 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बिजलीचालित यानी इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल और डीजल वाहनों से सस्ते होंगे। उन्होंने कहा कि वह अगले महीने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति पेश की थी। इस नीति के तहत अपना पुराना वाहन कबाड़ में बदलने के लिए देने वाले लोगों को सरकार की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जिन लोगों के पास यह प्रमाणपत्र होगा, उनसे नए वाहन की खरीद पर पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे वाहन मालिकों को पथकर पर भी कुछ छूट मिलेगी। गडकरी ने कहा कि इस नीति के तहत आवश्यक समर्थन वाले ढांचे के निर्माण पर ध्यान दिया जाएगा। यह ऑटोमेटेड परीक्षण केंद्रों (एटीएस) तथा पंजीकृत वाहन कबाड़ प्रतिष्ठानों (आरवीएसएफ) के रूप में होगा। मंत्री ने कहा कि एटीएस से रूपरेखा के तहत वाहनों का मैनुअल परीक्षण कम होगा। उन्होंने कहा, ‘‘पहले चरण में 75 स्टेशन लगाए जाएंगे। बाद में इनकी संख्या बढ़ाकर 450 से 500 की जाएगी।’’ अभी 26 एटीएस को मंजूरी मिली है। इनमें से सात पहले से काम कर रहे हैं। गडकरी ने कहा कि आरवीएसएफ से यह सुनिश्चित होगा कि वाहनों को पर्यावरण अनुकूल वातावरण में सुरक्षित तरीके से कबाड़ में बदला जाए। उन्होंने कहा कि अगले चार से पांच साल में देश में 50 से 70 आरवीएसएफ की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स