लाइव न्यूज़ :

वर्तिका शुक्ला इंजीनियर्स इंडिया की नयी चेयरमैन बनीं

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:36 IST

Open in App

वर्तिका शुक्ला इंजीनियर्स इंडिया लि. (ईआईएल) की नयी मुखिया नियुक्त की गई हैं। वह सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजना परामर्शक कंपनी की पहली महिला प्रमुख हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वर्तिका शुक्ला ने बुधवार को चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया। इस पद पर पदोन्नत होने से पहले शुक्ला (55) ईआईएल की निदेशक (तकनीकी) रही हैं। उनका कार्यकाल फरवरी, 2026 तक होगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से रसायन इंजीनियरिंग में स्नातक शुक्ला 1988 में ईआईएल से जुड़ी थीं। बयान में कहा गया है कि उन्होंने देश और विदेश में तेल एवं गैस तथा पेट्रोरसायन उद्योग के अपने ग्राहकों के लिए कई प्रतिष्ठित परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है