लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat Express: एक और तोहफा, पीएम मोदी नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन को 15 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए टाइम टेबल और फेयर

By आनंद शर्मा | Updated: September 10, 2024 05:42 IST

Vande Bharat Express: मंगलवार छोड़कर सप्ताह में शेष 6 दिन नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय रेल प्रशासन की ओर से लिए जाने की जानकारी है.

Open in App
ठळक मुद्देVande Bharat Express: रूट की 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.Vande Bharat Express: रूट पर पहले से कई यात्री ट्रेनें चल रही हैं.Vande Bharat Express: नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत और नागपुर-इंदौर वंदेभारत ट्रेन शुरू की गई है.

Vande Bharat Expressनागपुर के रेलयात्रियों के लिए एक खुशखबरी है. नागपुर से सिकंदराबाद के बीच नई वंदेभारत ट्रेन शुरू होने को लेकर हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को नागपुर-सिकंदराबाद वंदेभारत सहित अन्य रूट की 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. हालांकि, नागपुर-पुणे वंदेभारत ट्रेन के इसी दिन शुरू होने को लेकर फिलहाल कोई प्लान नहीं होने की बात रेल प्रशासन की ओर से कही जा रही है. इस रूट पर पहले से कई यात्री ट्रेनें चल रही हैं.

ज्ञात हो कि इसके पूर्व, नागपुर से नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत और नागपुर-इंदौर वंदेभारत ट्रेन शुरू की गई है. इन दोनों ट्रेनों को यात्रियों का बेहतर प्रतिसाद मिलने और नागपुर-सिकंदराबाद रूट पर यात्रियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए इस मार्ग पर मंगलवार छोड़कर सप्ताह में शेष 6 दिन नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय रेल प्रशासन की ओर से लिए जाने की जानकारी है.

यही वजह है कि 15 सितंबर को नागपुर-वंदेभारत ट्रेन के शुभारंभ की दृष्टि से मध्य रेलवे के अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, फिलहाल उनके पास रेलवे बोर्ड स्तर से शुभारंभ समारोह और वंदेभारत ट्रेन के समयावली को लेकर काई ठोस जानकारी नहीं आई है.

‘नागपुर-पुणे वंदेभारत ट्रेन चलाने को लेकर फिलहाल कोई प्लान नहीं है. हां, नागपुर-सिकंदराबाद वंदेभारत ट्रेन शुरू होने की संभावना जरूर है. अभी उसकी समयसारिणी तय की जा रही है. उम्मीद है कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जा सकती है. इस लिहाज से तैयारियां हो रही हैं. समयसारिणी और कार्यक्रम तय होने पर सूचित करेंगे.’ स्वप्निल नीला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेलवे जोन, मुंबई.

नागपुर-सिकंदराबाद वंदेभारत ट्रेन का टाइमटेबल

नागपुर-सिकंराबाद वंदेभारत ट्रेन सुबह 5 बजे नागपुर से रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी. वहीं, सिकंदराबाद-नागपुर वंदेभारत ट्रेन सिकंदराबाद से दोपहर 1 बजे छूटकर रात 8.20 बजे नागपुर आएगी. यह ट्रेन सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम, काजीपेट में रुकेगी.

इस ट्रेन में 16 कार होंगे. यह ट्रेन 578 किमी की दूरी क्रमश: 7.15 व 7.20 घंटे में तय करेगी. इसकी औसत रफ्तार 80 किमी और सेक्शनल स्पीड 130 किमी प्रति घंटे की होगी. हालांकि, यह समयसारिणी और अन्य जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. रेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

टॅग्स :Vande Bharat Expressनागपुरनितिन गडकरीnitin gadkari
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!