लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Government: उत्तराखंड जा रहे तो रहिए अलर्ट, गाड़ी में ये चीज रखना अनिवार्य, पर्यावरण और सफाई को लेकर निर्देश, परिवहन आयुक्तों को पत्र लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2024 12:09 IST

Uttarakhand Government: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के परिवहन आयुक्तों को पत्र लिखकर सूचित किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देपर्यटकों, टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंसी और वाहन चालकों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी तय होगी।मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में आने वाले वाहनों की जांच की जाए।

Uttarakhand Government: उत्तराखंड सरकार ने ‘राज्य की प्राकृतिक स्वच्छता’ को बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को निर्देश दिए कि प्रदेश में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों में कूड़ेदान या कूड़े के थैले अनिवार्य रूप से लगाने के नियम का सख्ती से पालन कराया जाए। प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड जारी करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उनमें कूड़ेदान या कूड़े के थैले लगे हुए हैं या नहीं। इससे पर्यटकों, टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंसी और वाहन चालकों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी तय होगी।

इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से हाल में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के परिवहन आयुक्तों को पत्र लिखकर सूचित किया जा चुका है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में आने वाले वाहनों की जांच की जाए और अगर उनमें कूड़ेदान या कूड़े के थैले नहीं हैं तो उनके चालान काटे जाएं।

देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट के बीच शुक्रवार को स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

देहरादून जिले में गरज के साथ भारी बारिश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने यहां जारी एक आदेश में कहा है कि एनडीएमए द्वारा देहरादून के लिए भारी बारिश का ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है जिसे देखते हुए शुक्रवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।  

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम