लाइव न्यूज़ :

दीपावली तोहफाः 14.82 लाख कर्मचारी को बोनस, प्रत्येक को 6,908 रुपये का लाभ मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2025 15:27 IST

बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 रूपये के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आकलन करते हुए दिया जाएगा, जिससे प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 6,908 रुपये का लाभ मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के कर्मचारियों के लिए बोनस की मंजूरी दी गई है। सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है।

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर राज्य सरकार के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है। प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बोनस की मंजूरी दी गई है। यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 रूपये के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आकलन करते हुए दिया जाएगा, जिससे प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 6,908 रुपये का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले यह आर्थिक लाभ कर्मचारियों के परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा तथा शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे, और राज्य सरकार पर कुल व्ययभार लगभग 1,022 करोड़ रुपये आएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने पेंशन और अनुदान योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की एक करोड़ से अधिक निराश्रित महिलाओं को एक हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन दिये जाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर कहा, ''आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश की 1 करोड़ 6 लाख 17 हजार से अधिक निराश्रित माताएं, बहनें, वृद्धजन तथा दिव्यांगजन प्रतिमाह 1,000 रुपये पेंशन पाकर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''11 लाख से अधिक दिव्यांगजन न सिर्फ भरण-पोषण अनुदान पा रहे हैं, बल्कि उन्हें सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग भी मिल रहे हैं,

ताकि वे आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सकें।'' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,77,680 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है, जिन्हें कुल 2,378.12 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह पेंशन और अनुदान जीवन का संबल हैं। यह 'अंत्योदय से राष्ट्रोदय' की जीवंत साधना है।''

टॅग्स :योगी आदित्यनाथदिवालीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?