लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकारः धान, ज्वार और तिल की फसलों का बीमा 31 जुलाई तक कराएं, दिक्कत हो तो हेल्पलाइन नंबर 14447 पर करें संपर्क, ये दस्तावेज रखिए पास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2025 18:50 IST

Uttar Pradesh Government: धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, उड़द, मूंग, अरहर, मूंगफली, सोयाबीन एवं तिल की फसलों का बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमार्गदर्शन के लिए फसल बीमा हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं।किसानों एवं शेष का केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा भुगतान किया जाता है।आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक एवं संबंधित फसल का विवरण देना होता है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने धान, ज्वार एवं तिल की फसलों का बीमा कराने के लिए 31 जुलाई तक की तिथि तय की है। राज्य सरकार ने बयान जारी कर बताया कि धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, उड़द, मूंग, अरहर, मूंगफली, सोयाबीन एवं तिल की फसलों का बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है।

किसान बीमा दावे के साथ-साथ पंजीकरण में मदद, दस्तावेज संबंधी मार्गदर्शन के लिए फसल बीमा हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं। खरीफ फसलों के लिए बीमा प्रीमियम की धनराशि का दो प्रतिशत किसानों एवं शेष का केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा भुगतान किया जाता है।

किसानों को प्रतिकूल मौसमी स्थितियों, कीट एवं बीमारियों के प्रकोप, सूखा, बाढ़, तूफान, ओलावृष्टि के साथ ही असफल बुवाई आदि की स्थिति में क्षतिपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। किसानों को फसल बीमा कराने के लिए जरूरी दस्तावेज के रूप मे आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक एवं संबंधित फसल का विवरण देना होता है।

फसल बीमा का बैंक, साझा सेवा केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल पर खुद भी पंजीकरण किया जा सकता है। फसल की क्षति की स्थिति में किसानों को इसकी सूचना 72 घंटे के अन्दर नजदीकी फसल बीमा केंद्र, कृषि विभाग या फसल बीमा हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से करनी होगी।

टॅग्स :Farmersयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम