लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: शराब और बीयर शौकीनों के अच्छे दिन?, ‘बाय वन गेट वन फ्री’ ऑफर, 60000 करोड़ रुपए कमाने का लक्ष्य

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 26, 2025 19:14 IST

लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, इटावा, कन्नौज, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, गजीपुर, बलिया, सुल्तानपुर, प्रयागराज, फ़तेहपुर आदि  मुरादाबाद,  गाजीपुर आदि जिलों में शराब की दुकानों पर लोग सस्ती शराब खरीदने की लिए आतुर हो रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देशराब दुकानदार और ठेकेदारों ने अपनी दुकान और ठेके में भरे स्टॉक को खाली करने में जुटे हैं.अधिकाश शराब की दुकानों में ‘बाय वन गेट वन फ्री’का आफ़र चल रहा है. जिला आबकारी अधिकारी को कहा गया है कि वह इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करे.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में शराब के शौकीनों के लिए यह सप्ताह अच्छे दिन लाने वाला साबित हो रहा है. सूबे के हर जिले में अधिकांश शराब की दुकानों में एक बोतल की कीमत पर दो बोतल शरण मिल रही है. यानी शराब की दुकानों पर ‘बाय वन गेट वन फ्री’का आफ़र चल रहा है. पहली बार यह आफ़र खुल कर पूरे प्रदेश में चल रहा है तो इसकी वजह है आगामी एक अप्रैल से राज्य में नई आबकारी नीति के तात शुरू होने वाले नया वित्तीय वर्ष. जिसके चलते प्रदेश में शराब की नई दुकानों से शराब की बिक्री शुरू होगी. शराब के नए ठेके चालू हो जाएंगे. अगर कोई पुराने शराब ठेकेदार को नया शराब ठेका नहीं मिला होगा तो उसे अपना ठेका या अपनी शराब की दुकान बंद करनी होगी. ऐसे में सभी शराब दुकानदार और ठेकेदारों ने अपनी दुकान और ठेके में भरे स्टॉक को खाली करने में जुटे हैं.

इस कारण अधिकाश शराब की दुकानों में ‘बाय वन गेट वन फ्री’का आफ़र चल रहा है. तो कुछ शराब ठेकों पर शराब की कीमत ही आधी कर दी गई तो शराब के शौकीन लोग भी इस अवसर का लाभ उठाने में जुट गए हैं. राज्य के आबकारी विभाग की जानकारी में यह सब हो रहा है. राज्य के आबकारी आयुक्त आदर्श कुमार सिंह के अनुसार, उन्हे शराब की बिक्री को लेकर शराब की दुकानों पर चल रहे आफ़र के बारे में पता चला है. इस पर हर जिले के जिला आबकारी अधिकारी को कहा गया है कि वह इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करे.

इसके बाद भी शराब की दुकानों पर ‘बाय वन गेट वन फ्री’खुलेआम चल रहा है और वह 31 मार्च तक जारी भी रहेगा क्योंकि शराब के दुकानदार को आवंटित शराब ठेके का राजस्व सरकार को देना ही होगा. इसलिए शराब के दुकानदार और शराब के ठेकेदार आवंटित शराब कोटे के तहत शराब, बीयर और वाइन को सस्ते में बेच रहे हैं ताकि उनका कम से कम नुकसान हो. शराब दुकानदारों और शराब के ठेकों पर मिल रही कम कीमत की ब्रांडेड शराब को पाने के लिए शराब के शौकीन कई-कई बोतल शराब, बीयर और वाइन खरीदते नजर आ रहे हैं.

इस कारण हर जिले में शराब की दुकानों में पहले के मुक़ाबले अधिक भीड़ नजर आ रही हैं. लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, इटावा, कन्नौज, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, गजीपुर, बलिया, सुल्तानपुर, प्रयागराज, फ़तेहपुर आदि  मुरादाबाद,  गाजीपुर आदि जिलों में शराब की दुकानों पर लोग सस्ती शराब खरीदने की लिए आतुर हो रहे हैं.

60,000 करोड़ रुपए आबकारी राजस्व पाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में शराब की 27,308 दुकाने हैं. इन 27,308 दुकानों में से 26,994 दुकानों का आवंटन नई आबकारी नीति के तहत हुआ है. इनमें बीयर की 5,900 दुकानें हैं. दूसरे दौर के लिए अब केवल 314 दुकानें बची. नई आबकारी नीति के तहत अब तक जिन 26,994 दुकानों का आवंटन हुआ है, उसमे 15,609 देसी शराब की दुकानें हैं.

9,341 अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानें हैं जिन्हे कम्पोजिट शॉप का नाम दिया गया है. इसके अलावा 1,317 भांग की दुकानें तथा 430 मॉडल दुकानें हैं. इन देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं भांग की फुटकर दुकानों का ई-लॉटरी के जरिए आवंटन हुआ है.

शराब की इन दुकानों से योगी सरकार ने नए वित्तीय वर्ष में 60,000 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है. जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 58,310 करोड़ रुपए आबकारी राजस्व के रूप में प्राप्त करने का लक्ष्य था. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊवाराणसीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?