लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर राज्यों को तेज इंटरनेट सेवा के लिए यूएसओएफ का बीएसएनएल से करार

By भाषा | Updated: August 18, 2021 21:16 IST

Open in App

सार्वभौमिक सेवा दायित्व कोष (यूएसओएफ) ने पूर्वोत्तर राज्यों को द्रुत गति की इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के लिए भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) के साथ करार किया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि तेज गति की इंटरनेट पहुंच से नागरिकों की विभिन्न ई-सेवाएं मसलन ई-गवर्नेंस, ई-शिक्षा, ई-स्वास्थ्य, ई-कॉमर्स, ई-बैंकिंग तक सेवाएं सुनिश्चित हो सकेंगी। बयान में कहा गया है कि देश के पूर्वोत्तर राज्यों को उच्च गुणवत्ता की तेज इंटरनेट सेवा के लिए यूएसओएफ ने बीएसएनएल के साथ करार किया है। इस करार के तहत बांग्लादेश सबमरीन केबल कंपनी के जरिये अगरतला को इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए 10 जीबीपीएस की अंतरराष्ट्रीय बैंडविद्थ किराये पर ली जाएगी। करार के तहत यूएसओएफ अंतरराष्ट्रीय बैंडविद्थ किराये पर लेने के लिए बीएसएनएल को तीन साल तक वित्तीय समर्थन उपलब्ध कराएगा। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के राज्यों में ई-सेवाओं तक बेहतर पहुंच के लिए नागरिकों को तेज गति की इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

कारोबार10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी?, शहरी कायाकल्प के लिए 100000 करोड़ रुपये

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतअश्विनी वैष्णव पर दांव क्यों लगा रहा केंद्र?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा