लाइव न्यूज़ :

USA: आर्थिक मंदी के कारण अब ग्लोबल बैंकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स ग्रुप भी करेगा छंटनी, अगले हफ्ते हजारों कर्मचारियों पर गाज गिरेगी

By आजाद खान | Updated: September 13, 2022 15:47 IST

आपको बता दें कि बैंकिंग प्रमुख गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि वे हर साल कर्मचारियों को निकालते है, लेकिन कोरोना के कारण पिछले दो सालों से कोई छंटनी नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के बैंकिंग प्रमुख गोल्डमैन सैक्स भी अब छंटनी करनी की योजना बना रहा है।ऐसे में यह हुआ तो इससे हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा भी सकती है। हालांकि कंपनी का कहना है कि वह हर साल ऐसी छंटनी करती लेकिन कोरोना के कारण दो सालों से नहीं हो पाई है।

Goldman Sachs News: अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी को देखते हुए बैंकिंग प्रमुख गोल्डमैन सैक्स अगले हफ्ते से हजारों कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रहा है। बताया जा रहा है कि गोल्डमैन सैक्स हर साल छटनी करता है, लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना के कारण कोई छंटनी नहीं हुई है। 

यही कारण है कि गोल्डमैन सैक्स में कर्मचारियों की संख्या काफी बढ़ गई है और अब इसे कम कर गोल्डमैन सैक्स अपना खर्च कम करना चाहता है। आपको बता दें कि केवल गोल्डमैन सैक्स में ही नही बल्कि कई और बैंकिंग प्रमुखों में इस तरह की छंटनी देखी गई है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, अगले हफ्ते से बैंकिंग प्रमुख गोल्डमैन सैक्स अपने कर्मचारियों को निकालना शुरू करेगा। कंपनी का कहना है कि वह हर साल इस तरह से कर्मचारियों को निकालता है, ऐसे में पिछले में दो सालों में कोई छंटनी नहीं हुई है। कंपनी का कहना है कि यही कारण है कि दो साल के बाद अब वे कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। 

आंकड़ों की माने तो जून के अन्त में गोल्डमैन सैक्स के कर्मचारियों में इजाफा देखने को मिला है और यह वैश्विक स्तर पर 47,000 से अधिक हो गई है। यह आकंड़े पिछले वर्ष की इसी अवधि के बराबर में 15 फीसदी ज्यादा है। 

कम से कम इतने लोगों की हो सकती है छंटनी

ऐसे में जानकारों का कहना है कि कंपनी आने वाले हफ्ते में एक से पांच फीसदी तक छंटनी कर सकती है। कंपनी के मुताबिक, जिन लोगों को कंपनी निकालेगी वो ऐसे कर्मचारी होंगे जो कंपनी में रहकर और काम करते हुए कम प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में यह अटकले लगाई जा रही है कि कंपनी आने वाले दिनों में 500 से 2,400 कर्मचारियों को निकाल सकती है। 

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी ने दिया था संकेत

आपको बता दें कि इससे पहले गोल्डमैन सैक्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी डेनिस कोलमैन ने कहा था कंपनी को सही से चलाने के लिए वे अपने खर्ज कम कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा था कि वे अपने खर्च और निवेश की योजनाओं की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

डेनिस कोलमैन ने इस बात पर जोर देते हुए कहा था कि वे नई भर्तियों की गति को धीरे कर दिए है कुछ पेशेवर शुल्क को कम करने का भी फैसला लिया है। 

इस कारणों से आया है आर्थिक मंदी 

बताया जा रहा है कि कई कारणों से यह आर्थिक मंदी आई है। ऐसे में रूस-यूक्रेन युद्ध और जलवायु में परिवर्तन जैसे मुख्य कारण है जिसके चलते यह र्थिक मंदी देखने को मिली है। 

आपको बता दें कि इससे पहले अन्य बैंकिंग प्रमुख जैसे सिटीग्रुप, जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी और वेल्स फारगो एंड कंपनी ने भी कर्मचारियों से उनका एग्रीमेन्ट को खत्म कर छंटनी की है।  

टॅग्स :Goldman Sachsअमेरिकाइकॉनोमीरूस-यूक्रेन विवादमुद्रास्फीतिInflation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स