लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 अगस्त (एपी) अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 6.6 प्रतिशत रही। यह पूर्व के अनुमान से थोड़ा अधिक है। सरकार ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह कहा। इससे पहले सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर अप्रैल-जून में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था। वाणिज्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ता मांग की अगुवाई में अर्थव्यवस्था महामारी के कारण उत्पन्न मंदी से बाहर आ रही है। हालांकि, कोरोना वायरस की डेल्टा किस्म से नरमी को लेकर चिंता बढ़ रही है।अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 6.3 प्रतिशत रही थी। हाल के सप्ताह में कई अर्थशास्त्रियों ने इस तिमाही और पूरे साल 2021 के लिये आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाया है। इसका कारण देश में डेल्टा स्वरूप का फैलना और संक्रमण के मामलों में तेजी है। अमेरिका में संक्रमण के नये मामले बढ़कर 1,50,000 दैनिक पहुंच गये हैं। यह जनवरी के बाद से सबसे ज्यादा है। इससे हवाई यात्रा और होटल एवं रेस्तरां में खाना-पीना जैसी उपभोक्ता गतिविधियां कम हुई हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए गोल्डमैन सैक्श ने मौजूदा तिमाही जुलाई-सितंबर के लिये आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 9 प्रतिशत से घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेलविश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी