लाइव न्यूज़ :

UP Cabinet News: सैमसंग को मिलेंगे 1751 करोड़ रुपए!, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में होगा इजाफा, नई विदेशी निवेश नीति पर सहमति

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 31, 2023 18:26 IST

UP Cabinet News: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के अनुसार सरकार ने ग्रेटर नोएडा में निवेश करने वाली सैमसंग इलेक्ट्रानिक कंपनी को 1751 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में देगी.

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में मंजूरी दी गई.एलजी इंडिया को भी नियमानुसार प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय किया गया है.कैबिनेट में लिए गए फैसलों को लेकर सूबे के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया को जानकारी दी.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में इजाफा करने के लिए नई विदेशी निवेश नीति पर सहमति जता दी. इसके साथ ही सरकार ने यूपी में निवेश करने वाले दो विदेशी कंपनियों सैमसंग और एलजी को भारी रियायत देने का फैसला किया है. इससे संबन्धित प्रस्तावों को मंगलवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में मंजूरी दी गई.

राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के अनुसार सरकार ने ग्रेटर नोएडा में निवेश करने वाली सैमसंग इलेक्ट्रानिक कंपनी को 1751 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में देगी. यह वित्तीय सहायता अगले 15 सालों में मिलेगी. इसी प्रकार यूपी के नोएडा में 567 करोड़ रुपए का निवेश करने वाली एलजी इंडिया को भी नियमानुसार प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय किया गया है.

मंगलवार को हुई कैबिनेट में लिए गए फैसलों को लेकर सूबे के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया को जानकारी दी. सुरेश खन्ना के अनुसार, कैबिनेट की बैठक में कुल 20 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इनमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मजूरी दिया जाना बेहद ही अहम फैसला है. इस नीति को मंजूरी मिलने से राज्य में विदेशी निवेश में इजाफा होगा.

प्रदेश में योगी सरकार के शासनकाल में एफडीआई के जरिए 9400 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है. इस निवेश में इजाफा करने के लिए नई नीति को मंजूरी दी गई है. सूबे की नई एफडीआई नीति के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर निवेशक को सरकार के कई रियायते मिलेंगी.

जिसके तहत जमीन खरीदने की सुविधा, स्टाम्प ड्यूटी में छूट, कैपिटल इंवेसमेंट में 25 से 30% की सुविधा पांच सालों तक मिलेगी.  सुरेश खन्ना ने सैमसंग और एलजी को प्रोत्साहन राशि के रुप में करोड़ों रुपए की आर्थिक सहयता देने को लेकर बताया कि इन दोनों ही कंपनियों के नोएडा में बड़ा निवेश किया हुआ है.

इन दोनों ही कंपनियों को पहले से तय फार्मूले के हिसाब से वित्तीय रियायत मिल रही थी जो कि कम थी. ऐसे में सरकार ने मेगा प्रोजेक्ट में केस टू केस के आधार पर सैमसन को अगले 15 सालों में 1751 करोड़ रुपए दिए जाने का फैसला किया. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम