लाइव न्यूज़ :

UP Budget 2024: "6 करोड़ लोग गरीबी से हुए बाहर", वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट सत्र में बताया

By आकाश चौरसिया | Updated: February 5, 2024 12:43 IST

उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश कर रहे हैं। बजट को पेश करने से पहले उन्होंने पूजा अर्चना की और इसके बाद वह बजट पेटिका के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस मौके पर कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी।

Open in App

UP Budget 2024: वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश कर रहे हैं। बजट को पेश करने से पहले उन्होंने पूजा अर्चना की और इसके बाद वह बजट पेटिका के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस मौके पर कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी। बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस किया गया। वहीं, प्रदेश के लिए इस बार का बजट करीब 7.70 लाख करोड़ रुपए का है। 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी आदित्‍यनाथ सरकार में प्रदेश की अर्थव्‍यवस्‍था में बेहद सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार अब तक छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफल रही है। वित्‍त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से मातृ मुत्यु दर साल 2014 में 285 प्रति लाख से कम होकर साल 2022 में 167 प्रति लाख तथा शिशु मृत्यु दर वर्ष 2014 में 48 प्रति हजार से कम होकर वर्ष, 2020 में 38 प्रति हजार हो गई। 

प्रधानमंत्री जनधन योजनावित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि यूपी में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत प्रदेश में करीब 9 करोड़ जनधन खाते खुल चुके हैं। इसी के तहत करीब 19,705 शाखाओं, 2,28,544 बैंक मित्र एवं बी.सी. सखी तखा और 17,852 एटीएम के जरिए अभी प्रदेशवासियों को यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

बजट पेश करने के साथ ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अब यूपी में निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत सभी लाभार्थियों के लिए 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह किया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथSuresh KhannaVidhan Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम