लाइव न्यूज़ :

UP Budget 2024: स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार का बड़ा कदम, NHM के अंतर्गत 7350 करोड़ रुपए आवंटित

By आकाश चौरसिया | Updated: February 5, 2024 13:43 IST

मुख्यमंत्री योगी अपने लगातार दूसरे कार्यकाल का आठवां बजट वित्त-वर्ष 2024-25 के लिए पेश कर रही है। साथ ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देएनएचएम के जरिए योगी सरकार ने दिए 7350 करोड़ रुपएमातृ मुत्यु दर 2022 में 167 प्रति लाख हो गईशिशु मृत्यु दर साल 2020 में 38 प्रति हजार पहुंची

UP Budget 2024: सीएम योगी अपने लगातार दूसरे कार्यकाल का आठवां बजट वित्त-वर्ष 2024-25 के लिए पेश कर रही है। साथ ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश किया। इस बार यूपी सरकार ने सबसे बड़ा बजट करीब 7.36 लाख करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया है और वित्त मंत्री ने ये भी बताया कि इस बार 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं सामने लाई जानी हैं।   उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 7350 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत वित्त-वर्ष 2024-25 में 7350 करोड़ रुपये आवंटित होने पर वित्त मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा।

मातृ और शिशु मुत्यु दर वित्‍त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से मातृ मुत्यु दर साल 2014 में 285 प्रति लाख से कम होकर साल 2022 में 167 प्रति लाख हो गया है। दूसरी तरफ शिशु मृत्यु दर वर्ष 2014 में 48 प्रति हजार से कम होकर साल 2020 में 38 प्रति हजार हो गई है। साल 2017 की तुलना में वर्ष 2023 में ए0ई0एस0 (एक्यूट इन्सिफेलाइटिस सिन्ड्रोम) रोगियों की संख्या में 76 प्रतिशत तथा मृत्यु दर में 98 प्रतिशत की कमी एवं जे0ई0 (जापानी इन्सिफेलाइटिस) के रोगियों की संख्या में 85 फीसदी तथा मृत्यु में 96 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथSuresh Khanna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?