लाइव न्यूज़ :

तीन ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट पर काम, 4000 करोड़ से एक्सप्रेस वे का निर्माण, बिहार-झारखंड के लोगों को केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दिया तोहफा, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2022 16:24 IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव से अनुरोध करते हुए कहा कि पुल को चार लेन का बनवाना चाहते हैं और वन विभाग की अड़चनों को दूर कराने में वे मदद करें।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी तेजस्‍वी यादव से विकास की उम्‍मीद जताई। बिहार में जलमार्ग की काफी संभावना है।पटना में पानी से उड़ान भरने वाला जहाज उड़ान भरे। 

पटनाः भाजपा और राजद के नेता एक-दूसरे को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन, सोमवार का नजारा ऐसा नहीं था। बिहार के रोहतास जिले में झारखंड से जोड़ने वाले पुल के शिलान्‍यास के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने एक-दूसरे की इतनी तारीफ कर दी कि लोग भौंचक रह गए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी तेजस्‍वी यादव से विकास की उम्‍मीद जताई। उन्‍होंने तेजस्‍वी यादव को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में जलमार्ग की काफी संभावना है। वे चाहते हैं कि पटना में पानी से उड़ान भरने वाला जहाज उड़ान भरे। उन्‍होंने तेजस्‍वी को कहा कि आप सड़कों की योजनाएं लेकर आएं, सभी को पूरा किया जाएगा।

एथेनाल को ईधन के रूप में बढ़ावा देने के लिए भी गडकरी ने तेजस्‍वी यादव से आगे आने की अपील की। गडकरी ने यह दावा किया कि 2024 तक बिहार का सड़क नेटवर्क अमेरिका से भी बेह्तर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं जो बोलता हूं वो जरूर करता हूं। इसलिए यहां के लोगों और मीडिया वाले को मेरा इस दावे पर किसी तरह का संदेह नहीं करना चाहिए।

अगर वे इस काम को पूरा नहीं करा पाये तो मीडिया वाले उनके खिलाफ ब्रेकिंग न्यूज चला सकतें हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि हजार करोड़ से कम की योजना में मैं नहीं जाता हूं। आज की जिस पुल का शिलान्यास किया जा रहा है। वह काफी अहम है। इससे बिहार एवं झारखंड के लोगों को काफी फाईदा होगा।

200 किलमोटीर की दूरी महज 67 में तब्दील हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में तीन ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट पर काम और 4 हजार करोड़ की राशि से एक्सप्रेस वे पर काम हो रहा है। नितिन गडकरी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से अनुरोध करते हुए कहा कि वे इस पुल को चार लेन का बनवाना चाहते हैं और इसके लिए वन विभाग की अड़चनों को दूर कराने में वे मदद करें।

टॅग्स :नितिन गडकरीतेजस्वी यादवबिहारझारखंडपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?