लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रिमंडलः गुरुग्राम मेट्रो रेल नेटवर्क विस्तार को मंजूरी, 5452 करोड़ की लागत, 28.5 किमी विस्तार और 27 स्टेशन, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2023 18:34 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों संबंधी मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी।मेट्रो का 28.5 किलोमीटर का विस्तार होगा और इसमें 27 स्टेशन होंगे। हरियाणा खासकर गुरुग्राम एवं दिल्ली के लोगों को फायदा होगा।

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी गुरुग्राम के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे साइड लाइन को जोड़ने वाली मेट्रो सम्पर्क के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इस पर 5,452 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी।

बैठक के बाद गोयल ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों संबंधी मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को मजबूती प्रदान करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इसके तहत मेट्रो का 28.5 किलोमीटर का विस्तार होगा और इसमें 27 स्टेशन होंगे। मंजूरी के बाद से इस परियोजना को पूरा होने में चार वर्ष लगेंगे। गोयल ने बताया कि इससे हरियाणा खासकर गुरुग्राम एवं दिल्ली के लोगों को फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गुरुग्राम के सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार का केंद्र होने के नाते मेट्रो का विस्तार होने से रोजगार के नये अवसर विकसित होंगे।

सरकारी बयान के अनुसार, इससे पुराने गुरुग्राम से नये गुरुग्राम को जोड़ा जा सकेगा तथा इस नेटवर्क से भारतीय रेलवे के स्टेशन भी जुड़ेंगे। इससे क्षेत्र का सम्पूर्ण आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा। इस परियोजना को हरियाणा वृहद त्वरित परिवहन निगम लिमिटेड (एचएमआरटीसी) द्वारा कार्यान्वित किया जायेगा।

मंजूरी के आदेश के बाद इसकी स्थापना केंद्र और हरियाणा सरकार के बीच विशेष कंपनी के रूप में 50:50 प्रतिशत की हिस्सेदारी के आधार पर होगी। वहीं, शहरी विकास एवं आवास मामलों के मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस परियोजना के लिए रिण की व्यवस्था यूरोपीय निवेश बोर्ड और विश्व बैंक के साथ मिलकर की जायेगी।

मंत्रालय के अनुसार, गुरुग्राम की आबादी करीब 25 लाख है और अनुमानित रूप से नये लाइन पर प्रतिदिन सवारी वर्ष 2026 तक 5.34 लाख, वर्ष 2031 तक 7.26 लाख और वर्ष 2041 तक 8.81 लाख हो सकती है।

टॅग्स :गुरुग्रामदिल्ली मेट्रोहरियाणापीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित